Katni news: क्या सिर्फ 'पागल' कहने पर.. कोई किसी की जान ले सकता है.. पढ़िए पूरा मामला

katni-news

Katni news: क्या सिर्फ 'पागल' कहने पर.. कोई किसी की जान ले सकता है.. पढ़िए पूरा मामला

katni news क्या सिर्फ पागल कहने पर कोई किसी की जान ले सकता है पढ़िए पूरा मामला

Katni news: कटनी शहर के कोतवाली थाना इलाके में स्थित गायत्री नगर में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां चार युवकों ने एक घर के बाहर बम फेंककर पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। [caption id="attachment_107770" align="alignnone" width="300"]Katni news Katni news[/caption]

Katni news: कहा का है मामला...

इस घटना से स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया और लोग भयभीत हो उठे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।यह मामला गायत्री नगर के सोनी का बगीचा इलाके का है।

Katni news: झगड़े की जड़ मोहन जायसवाल

यहां रहने वाले मोहन जायसवाल के घर के पास राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जा रहा है कि झगड़े की जड़ मोहन जायसवाल को 'पगला' कहकर संबोधित करने से शुरू हुई। इस शब्द पर आपत्ति जताने से दोनों पक्षों में बहस हो गई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले लिया।

डर के मारे इधर-उधर भागने लगे लोग

गुस्से में आकर इन चारों युवकों ने मोहन के घर के बाहर बम फेंक दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

Katni news: विशाल बेन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मोहन जायसवाल की शिकायत पर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया।

क्रोध में आकर यह खतरनाक कदम उठाया

कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि विवाद 'पगला' शब्द के इस्तेमाल से उपजा था। आरोपियों ने क्रोध में आकर यह खतरनाक कदम उठाया।

पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई

पुलिस ने इलाके के निवासियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस घटना से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।