Karila Mela Rang Panchami: करीला धाम मंदिर में रंग पंचमी पर लगता है मेला, इस दिन...

karila-dham-temple-3-days-mela-in-rang-panchami

Karila Mela Rang Panchami: करीला धाम मंदिर में रंग पंचमी पर लगता है मेला, इस दिन मिलती है चमत्कारी कढ़ाई!

karila mela rang panchami करीला धाम मंदिर में रंग पंचमी पर लगता है मेला इस दिन मिलती है चमत्कारी कढ़ाई

Karila Mela Rang Panchami: होली के पांचवे दिन रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 8 मार्च को रंग पंचमी है, रंगपंचमी के दिन करीला धाम मंदिर में हर साल 3 दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाता है, यह मंदिर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 165 किलोमीटर दूर अशोकनगर जिले की पहाड़ी पर स्थित है। यह एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां मां सीता बिना भगवान राम के विराजमान हैं।

लव-कुश का रंग पंचमी के दिन हुआ था जन्म

बताया जाता हैं कि, लव-कुश का जन्म इसी स्थान पर रंग पंचमी के दिन हुआ था। तब से उनके जन्मदिन के अवसर हर साल रंगपंचमी के मौके पर करीला धाम में विशाल मेले का आयोजन किया जाता हैं। यहां सीता माता के साथ लव-कुश और महर्षि वाल्मीकि की मूर्तियां भी विराजमान हैं। इस मेले में दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु मां जानकी के दरबार में दर्शन करने के लिए आते हैं।

करीला मेले पर मिलती है चमत्कारी कढ़ाई

मान्यता है कि, रंग पंचमी के दिन लव-कुश का इसी स्थान पर जन्म हुआ था। तब से रंग पंचमी के दिन विशेष आयोजन किए जाते हैं। यहां 3 दिन मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले को लेकर एक मान्यता है यहां बिकने वाली लोहे की कड़ाही जादुई कढ़ाई होती है। क्योकि, उसमें खाना बनाने में बहुत कम तेल खर्च होता है। इस वजह से मेले में लोहे की कढ़ाई की दुकान काफी संख्या में लगाई जाती हैं, हर साल इसका व्यापार लाखों में होता है।

बिना पति के विराजमान माता सीता

कहा जाता है दुनिया में जितने भी भगवान राम के मंदिर हैं, सभी जगह भगवान राम के साथ माता सीता,लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाएं एक साथ विराजमान हैं परंतु यह पूरी दनिया में यह एक ऐसा मंदिर हैं जहां माता सीता बिना अपने स्वामी के विराजमान हैं।

मान्यता है कि रामायण काल के दौरान जब भगवान राम रावण का वध करके अयोध्या आए तो सीता माता के चरित्र पर सभी ने बहुत उंगलियां उठाई थी। जिसके बाद भगवान राम ने माता सीता का त्याग कर दिया था। तब माता सीता ने करीला पहाड़ी पर स्थित महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में शरण ली थीं। यहीं पर उन्होंने लव-कुश को जन्म दिया था।

तभी से इस स्थान पर रंगपंचमी के मौके पर मेला लगता हैं और पहाड़ी पर स्थित महर्षि वाल्मीकि की गुफा खोली जाती है। उस समय देश के हर कोने से श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर आते हैं।

 करीला धाम में इस नृत्य का है विशेष महत्व

रामायण के अनुसार बताया जाता है कि रंगपंचमी के दिन करीला गांव में स्थित वाल्मीकि आश्रम में लव-कुश का जन्म हुआ था। महर्षि वाल्मीकि ने बड़े धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया था। इस उत्सव में बेड़नियां जाति की हजारों नृत्यांगनाएं जमकर नाची थीं। तब से हर साल रंगपंचमी के दिन मेला लगता है और लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता सीता,लव-कुश और महर्षि वाल्मीकि के दर्शन करने आते है।

मन्नत पूरी होते ही करते है सब ये काम!

प्राचीन परंपरा के अनुसार, करीला धाम में जो भी मन्नत मांगते हैं वह पूरी हो जाती है। मन्नत पूरी होने के बाद, लोग राई नृत्य करवाते हैं। कहा जाता है कि यहां नि:संतान दंपत्ति की झोली माता सीता भर देती हैं। इसके बाद लोग राई नृत्य करवाते हैं।

संबंधित सामग्री

वॉशिंगटन के हाई-प्रोफाइल डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित निकाले गए

देश-विदेश

वॉशिंगटन के हाई-प्रोफाइल डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित निकाले गए

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित निकाला।

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.