jabalpur: बंदर भगाने गया युवक, हाईटेंशन लाइन से झुलसकर मौत

jabalpur-youth-electric-shock-monkey

jabalpur: बंदर भगाने गया युवक, हाईटेंशन लाइन से झुलसकर मौत

jabalpur बंदर भगाने गया युवक हाईटेंशन लाइन से झुलसकर मौत

jabalpur monkey electric shock: जबलपुर के गोकलपुर में एक युवक बंदरों को भगाने के प्रयास में हाईटेंशन बिजली लाइन से टकराकर झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना तीन मंजिला इमारत की छत पर हुई, जहां शिव प्रसाद पटेल का लोअर बनाने का कारखाना चल रहा है।

बंदरों को भगाने के चक्कर में जिंदा जला

कजरवारा निवासी संजय यादव कारखाने में काम करता था। रात में किसी काम से छत पर गया था, तभी उसे छत पर बंदर दिखाई दिए। बंदरों को भगाने के लिए उसने लोहे की रॉड उठाई, जो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और संजय करंट की चपेट में आ गया। कुछ ही सेकंड में उसका शरीर जलने लगा।

तीन मंजिला इमारत पर हादसा

हादसा गोकलपुर की तीन मंजिला इमारत में हुआ। यहां शिव प्रसाद पटेल का लोअर बनाने का कारखाना चलता है। कजरवारा निवासी संजय यादव यहां काम करता था। वह रात में किसी काम से छत पर गया था। बिल्डिंग की छत के नजदीक ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, तभी उसे वहां बंदर दिखाई दिए।

पुलिस ने सप्लाई कराई बंद

पुलिस टीम ने बंद कराई बिजली सप्लाई घटना की सूचना मिलते ही रांझी सीएसपी सतीश साहू और थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा। तुरंत बिजली विभाग को जानकारी दी गई। लाइन बंद होने के बाद संजय को नीचे लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हाईटेंशन लाइन की स्थिति का निरीक्षण किया।सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों को देर रात सूचना दे दी गई है। आज मेडिकल कॉलेज में संजय का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।