Indore Honeymoon Murder Case: पत्नी सोनम ने ही रचाया हत्या का प्लान, तीन शूटर्स गिरफ्तार

indore-honeymoon-murder-wife-sonam-arrested

Indore Honeymoon Murder Case: पत्नी सोनम ने ही रचाया हत्या का प्लान, तीन शूटर्स गिरफ्तार

indore honeymoon murder case पत्नी सोनम ने ही रचाया हत्या का प्लान तीन शूटर्स गिरफ्तार

हनीमून के बहाने पति की हत्या का प्लान!

Indore Honeymoon Murder Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। बतादें कि चौंकाने वाला खुलासा यह है कि राजा की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने ही कराई थी। शादी के महज 11 दिन बाद, मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया।

गाजीपुर के ढाबे से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के लिए बतादें कि सोनम को 17 दिन की तलाश के बाद यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक, सोनम ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया। उसके अलावा हत्या में शामिल तीन हमलावरों को भी पकड़ा गया है। एक आरोपी अभी भी फरार है।

read more: चिंतन शिविर 2.0, सीएम विष्णु देव साय का सुशासन पर मंथन

मेघालय पुलिस का खुलासा, सीएम ने दी जानकारी

[caption id="attachment_86584" align="alignnone" width="374"]Indore Honeymoon Murder Case: Indore Honeymoon Murder Case:[/caption]

मेघालय के डीजीपी आई. नोंगरांग ने इस हाई प्रोफाइल केस का खुलासा किया। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मेघालय पुलिस ने मध्य प्रदेश के तीन आरोपियों को भी पकड़ा है और सोनम ने आत्मसमर्पण किया है।

शव मिलने से शुरू हुआ रहस्य

राजा और सोनम 22 मई को शिलॉन्ग के एक होमस्टे में ठहरे थे, लेकिन 23 मई को दोनों लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव वेई सॉवडॉन्ग झरने के पास एक खाई में मिला। पास में उनकी स्कूटी भी लावारिस हालत में मिली थी। इसके बाद मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया।

पिता का दावा,मेरी बेटी बेगुनाह 

[caption id="attachment_86583" align="alignnone" width="300"]Indore Honeymoon Murder Case: Indore Honeymoon Murder Case:[/caption]

सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी को फंसाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिलॉन्ग पुलिस झूठ बोल रही है और उनकी बेटी निर्दोष है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की है।

अब भी बाकी है जांच का एक सिरा

Indore Honeymoon Murder Case: पुलिस का कहना है कि एक शूटर अब भी फरार है और उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं। वहीं, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब यह केस राष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया है। क्या सोनम वाकई मास्टरमाइंड है या किसी बड़ी साजिश की मोहरे, इसका खुलासा आगे की जांच में होगा।

read more: नहीं रही 21 शावकों को जन्म देने वाली मां रानी

 

संबंधित सामग्री

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड में बिजली संकट के चलते सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में कड़े निर्देश दिए, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी दी।

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

जुर्म गाथा

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवक की हत्या उसके दोस्त द्वारा की गई। लापता युवक का कंकाल जंगल से बरामद हुआ।

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

देश-विदेश

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

TVK के नेता विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने की मंजूरी प्राप्त की; कल चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्य प्रदेश

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में भाजपा के नितिन नवीन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान सरकार ने एग्रीटेक निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बड़े आयोजनों की योजना बनाई है, जिसमें कई उद्योग नेता और निवेशक शामिल होंगे।