Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत...अब मौतों का आंकड़ा पहुंचा 25

indore-contaminated-water-deaths-bhagirathpura-25-casualties

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत...अब मौतों का आंकड़ा पहुंचा 25

indore contaminated water deaths इंदौर में दूषित पानी से एक और मौतअब मौतों का आंकड़ा पहुंचा 25

इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत हो गई.. मौतों का आंकड़ा अब 25 पर पहुंच गया है. बता दें की भागीरथपुरा के रहने वाले हेमंत गायकवाड़ ने मंगलवार देर रात करीब 3 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.. [caption id="attachment_129466" align="alignnone" width="300"]मृतक मृतक[/caption]

Indore Contaminated Water Deaths: कई दिनों तक चला इलाज

जानकारी के अनुसार हेमंत गायकवाड़ उर्फ बाला 22 दिसंबर को दूषित पानी पीने के बाद अचानक बीमार पड़ गए थे. पहले उन्हें परदेशीपुरा स्थित वर्मा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर 7 जनवरी को अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. जहां कई दिनों तक इलाज चला. लेकिन उनकी मौत हो गई. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उन्हें सेल कार्सिनोमा नामक कैंसर और किडनी की बीमारी थी. लेकिन उल्टी दस्त के कारण एडमिट किया गया था। इसके बाद उनकी हालत खराब होती गई.. और आखिर में दम तोड़ दिया.

Indore Contaminated Water Deaths: हेमंत की 4 बेटियां है.

बता दें की हेमंत परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी चार बेटियां- रिया (21), जिया (20), खुशबू (16) और मनाली (12) हैं. बताया जा रहा है कि भागीरथपुरा क्षेत्र में लंबे समय से गंदे पानी की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

बेटी बोली- अचानक बिगड़ी थी तबीयत

पिता के मौत के बाद बेटी जिया ने बताया, पिताजी को उल्टी दस्त के कारण पहले 24 दिसंबर को वर्मा नर्सिंग होम में एडमिट किया था . 28 दिसंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था . इसके बाद घर पर फिर उनकी तबीयत खराब हुई और 8 जनवरी को अरविंदो अस्पताल में एडमिट किया गया . वहां पता चला कि उन्हें कैंसर और किडनी की तकलीफ भी है.. [caption id="attachment_129467" align="alignnone" width="300"]नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी[/caption]

दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी है. अब तक 25 मौत हो चुकी है. वहीं कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे. राहुल सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल गए,जहां उन्होंने दूषित पानी से पीड़ित मरीजों और परिजन से मुलाकात की. Also Read-बलरामपुर के समीप हुई बस दुर्घटना,10 की मौत,सीएम ने जताया दुःख

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50