IAS Niyaz Khan Brahmin Remark: फिर चर्चा में IAS नियाज खान, ब्राह्मणों को लेकर दी टिप्पणी

ias-niyaz-khan-brahmin-controversy-2025

IAS Niyaz Khan Brahmin Remark: फिर चर्चा में IAS नियाज खान, ब्राह्मणों को लेकर दी टिप्पणी

ias niyaz khan brahmin remark फिर चर्चा में ias नियाज खान ब्राह्मणों को लेकर दी टिप्पणी

एक बार फिर चर्चाओं में आए IAS नियाज खान

IAS Niyaz Khan Brahmin Remark: मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हमेशा सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाले खान ने इस बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर ब्राह्मणों के सम्मान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लिखा कि ब्राह्मणों से नफरत करना भगवान ब्रह्मा का अपमान है।

पोस्ट में दिया वेदों और भगवान ब्रह्मा का संदर्भ

IAS Niyaz Khan Brahmin Remark: नियाज खान ने अपने पोस्ट में लिखा  कि यदि वेदों पर विश्वास हो तो हर कोई जानता है कि भगवान ब्रह्मा ने ब्राह्मणों को धर्म के कार्य और समाज के मार्गदर्शन के लिए नियुक्त किया था। ऐसे में ब्राह्मणों से नफरत करना भगवान ब्रह्मा के निर्णय का अपमान है।” उन्होंने लिखा कि निर्णय जनता को करना है कि वे किस दिशा में सोचते हैं।

पहले भी कर चुके हैं सनातन और इस्लाम पर टिप्पणी

यह पहली बार नहीं है जब नियाज खान धार्मिक विषयों पर बयान देकर चर्चा में आए हों। इससे पहले भी वह सनातन धर्म और इस्लाम पर टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ नामक किताब भी लिखी है, जिसमें उन्होंने ब्राह्मण समाज के योगदान और ऐतिहासिक संदर्भों को रेखांकित किया था। read more:  25 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे सम्मान समारोह

सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

नियाज खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स ने उनके विचारों का समर्थन किया तो कुछ ने इसे एक अधिकारी के पद की गरिमा के खिलाफ बताया। ब्राह्मण समाज के कई लोगों ने उन्हें धन्यवाद कहा तो कुछ ने इसे राजनीतिक एजेंडा करार दिया।

क्या फिर बढ़ेगा विवाद?

IAS Niyaz Khan Brahmin Remark: IAS अधिकारी के इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या एक बार फिर कोई धार्मिक या जातीय विवाद जन्म ले सकता है। नियाज खान का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में धर्म और जाति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से अपने विचारों को ‘धार्मिक ग्रंथों’ के आधार पर रखा है, जिससे उनकी मंशा पर बहस की जा सकती है। read more: डोनाल्ड ट्रंप ने किया ईरान-इजरायल संघर्षविराम का ऐलान, 12 दिन की जंग के बाद शांति की उम्मीद  

संबंधित सामग्री

वादे नहीं, विकास की गारंटी देती है भाजपा”: अंबाला में हरियाणा सीएम सैनी का विपक्ष पर तीखा हमला

हरियाणा

वादे नहीं, विकास की गारंटी देती है भाजपा”: अंबाला में हरियाणा सीएम सैनी का विपक्ष पर तीखा हमला

हरियाणा के सीएम सैनी ने अंबाला में भाजपा की नीतियों का बखान किया, विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता को उजागर किया।

केदारनाथ में अस्पताल का उद्घाटन, CM धामी ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड

केदारनाथ में अस्पताल का उद्घाटन, CM धामी ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में नए अस्पताल का उद्घाटन किया, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

ताजमहल के शाही गेट में दरारें, पत्थर झड़ने लगे, आंधी-बारिश नहीं झेल पा रहा ताज

देश-विदेश

ताजमहल के शाही गेट में दरारें, पत्थर झड़ने लगे, आंधी-बारिश नहीं झेल पा रहा ताज

आगरा के ताजमहल का शाही गेट जर्जर हो गया है, जिसमें पत्थरों के उखड़ने और दीवारों में दरारें आने की समस्या सामने आ रही है।

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी के दिन करे ये उपाय मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा

सनातन

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी के दिन करे ये उपाय मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा

Apara Ekadashi, on 12th May 2026, is a significant Hindu observance promising prosperity and relief from financial woes through specific rituals and fasting.

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

फाइनेंस

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

यूएस-इज़राइल वार्ता की अनिश्चितता और ईरान पर हमले की खबरों के चलते भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट।