Golden Banyan Award: मध्य प्रदेश को मिला प्रतिष्ठित 'गोल्डन बैनयन अवार्ड, हेरिटे...

heritage-tourism-best-state-category-award

Golden Banyan Award: मध्य प्रदेश को मिला प्रतिष्ठित 'गोल्डन बैनयन अवार्ड, हेरिटेज टूरिज्म–बेस्ट स्टेट केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया सम्मानित

golden banyan award मध्य प्रदेश को मिला प्रतिष्ठित गोल्डन बैनयन अवार्ड हेरिटेज टूरिज्म–बेस्ट स्टेट केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश को उसकी सांस्कृतिक धरोहर और स्थापत्य विरासत को संरक्षित और संवर्धित करने के प्रयासों के लिए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राजधानी दिल्ली में आयोजित हेरिटेज वीक अवॉर्ड्स 2025 में मध्य प्रदेश को हेरिटेज टूरिज्म बेस्ट स्टेट श्रेणी में प्रतिष्ठित गोल्डन बैनयन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड (MPTB) को प्रदान किया।

संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया अवॉर्ड

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड (एमपीटीबी) को हेरिटेज वीक अवॉर्ड्स 2025 में हेरिटेज टूरिज्म – बेस्ट स्टेट श्रेणी में प्रतिष्ठित "गोल्डन बैनयन अवॉर्ड" से सम्मानित किया. एमपी को यह सम्मान 13 सितम्बर को राजधानी दिल्ली में आयोजित हेरीटेज अवॉर्ड्स समारोह में दिया गया.

भारत की सभ्यता का जीवंत प्रतीक है मध्य प्रदेश- MP पर्यटन मंत्री

एमपी को मिले प्रतिष्ठित गोल्डन बनयान अवॉर्ड पर प्रतिक्रिया देते हुए पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि.... मध्य प्रदेश भारत की सभ्यता का जीवंत प्रतीक है.
  • खजुराहो के भव्य मंदिर,
  • ग्वालियर के ऐतिहासिक किले
  • और महेश्वर के घाट
हमारी धरोहर की कालातीत गरिमा और सतत प्रासंगिकता को दर्शाते हैं.

‘गोल्डन बनयान अवॉर्ड मध्य प्रदेश की सोच का प्रमाण’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश धरोहर संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए पर्यटन आधारित विकास का सशक्त माध्यम बना रहा है. वहीं, अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने कहा कि यह अवॉर्ड मध्य प्रदेश की उस सोच का प्रमाण है, जिसके तहत हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्थानीय लोगों को पर्यटन से सीधा लाभ मिले.

MP को भारत का प्रमुख हेरिटेज डेस्टिनेशन

हमारा ध्यान ऐतिहासिक स्थलों के नए उपयोग, परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटक भागीदारी पर रहा है यह सम्मान हमें और प्रेरणा देता है कि मध्य प्रदेश को भारत का प्रमुख हेरिटेज डेस्टिनेशन बनाया जाए, जहां हर स्मारक एक कहानी कहे और हर परंपरा अपनी पहचान के साथ जीवित रहे.

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की गवाही

गौरतलब है मध्य प्रदेश की तीन स्थायी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल क्रमशः खजुराहो समूह के मंदिर, भीमबेटका शैलचित्र स्थल, और सांची स्तूप इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गहराई को दर्शाते हैं. इसके अतिरिक्त खजुराहो, ओरछा, मांडू और चंदेरी जैसे ऐतिहासिक नगरों का संरक्षण और संवर्धन इस दिशा में एक सशक्त उदाहरण है.

यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल 18 स्थल

उल्लेखनीय है एमपी के पुरातात्विक स्थलों पर संरचनात्मक संरक्षण, आधुनिक सुविधाओं का विकास व डिजिटल तकनीकों का उपयोग कर विरासत को जनमानस से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी है. यह यात्रा केवल अतीत के गौरव तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यटन, स्थानीय रोजगार व सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था को नई गति देने की दिशा में भी एक निर्णायक कदम है.
Read: कुतुबमीनार से भी बड़ा पुल: मिजोरम को दिल्ली से जोड़ने वाली पहली ट्रेन Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत - बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब में AAP के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से राजनीतिक माहौल गर्माया। विधानसभा चुनाव से पहले यह घटना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनी।

बिहार में तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए नई पहल, CM ने कि कई घोषणाएं

बिहार

बिहार में तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए नई पहल, CM ने कि कई घोषणाएं

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया और नए निवेश की घोषणा की।

Girl body found hanging: पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव!

छत्तीसगढ़

Girl body found hanging: पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव!

A girl's body was discovered hanging from a tree in Ramanujganj, causing panic in the area. Police are investigating whether it was a suicide or murder.

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, मुंबई में 2 सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से किया हमला

देश-विदेश

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, मुंबई में 2 सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से किया हमला

मुंबई के मीरा रोड में एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला किया। आरोपी के पास से ISIS से जुड़ी सामग्री मिली।

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, वैश्विक अनिश्चितताओं में वृद्धि

फाइनेंस

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, वैश्विक अनिश्चितताओं में वृद्धि

शेयर बाजार ने आज गिरावट दर्ज की, सेंसेक्स 416.72 अंक गिरकर 76886.91 पर और निफ्टी 97.00 अंक गिरकर 23995.70 पर बंद हुआ।