Gwalior Murder News: बेटी को पिता ने मारी गोली, हुई मौत!

gwalior-murder-news-father-shoots-daughter-dead

Gwalior Murder News: बेटी को पिता ने मारी गोली, हुई मौत!

gwalior murder news बेटी को पिता ने मारी गोली हुई मौत

Gwalior Murder News: भिंड से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक पिता ने अपनी 21 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता ने कट्टे से बेटी के सीने में फायर कर दिया, जिससे युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बेटी की एक महीने पहले ही ग्वालियर में शादी हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही वो लड़की शॉपिंग के बहाने घर से निकली और अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इसी बात से पिता नाराज थे, तो जब बेटी आई तो उसे मौत के घाट उतर दिया।

Gwalior Murder News: कहां का है मामला?

यह मामला मेहगांव थाना क्षेत्र के खिरिया थापक गांव की है। मुन्नेश धानुक नाम के युवक ने बेटी निधि को 13 जनवरी की शाम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसकी सूचना युवती की मां ने पुलिस को दी। बुधवार सुबह पुलिस ने खेत से युवती का शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी पिता मुन्नेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कहा- 'बदनामी हो रही थी, इसलिए मार दिया।'

Gwalior Murder News: दिसंबर में हुई थी युवती की शादी

जानकारी के अनुसार, खिरिया थापक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय निधि धानुक की शादी 11 दिसंबर को ग्वालियर के गुड़ागुडी का नाका निवासी देवू धानुक से करवाई गई थी। 28 दिसंबर को वह पति के साथ ग्वालियर के महाराज बाड़ा गई। वहां पति के साथ शॉपिंग करने गई और पित से पानी लाने को कहा, जब पति पानी लेने गया, तब वह गायब हो गई। Also Read-Discussion regarding national projects: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की राष्ट्रीय परियोजनाओं के संबंध में चर्चा

कैसे की हत्या?

पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी की शाम को निधि अपने पिता मुन्नेश से मिलने आई थी। पिता उसे बहला-फुसलाकर गांव ले गए। रात में बेटी को गांव के बाहर सरसों के खेत में ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।