Gwalior crime: खून से लथपथ सड़क पर मांग रहा था कांस्टेबल मदद, देवदूत बनकर पहुंचे पूर्व विधायक

gwalior-crime

Gwalior crime: खून से लथपथ सड़क पर मांग रहा था कांस्टेबल मदद, देवदूत बनकर पहुंचे पूर्व विधायक

gwalior crime खून से लथपथ सड़क पर मांग रहा था कांस्टेबल मदद देवदूत बनकर पहुंचे पूर्व विधायक

Gwalior crime: मध्य प्रदेश में आए दिन कई घटनाएं हो रही है... जिसको लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े होते है… इसी कड़ी में ग्वालियर जिले में बदमाशों ने एक कांस्टेबल के सीने में गोली मार दी है। खून से लथपथ कांस्टेबल सड़क पर मदद मांग रहा था। तभी पूर्व विधायक पहुंच गए। [caption id="attachment_106058" align="alignnone" width="300"]Gwalior crime Gwalior crime[/caption]

क्या है पूरा मामला?

दरहसल... ग्वालियर में घाटीगांव हाईवे पर बाइक सवार आरक्षक प्रमोद त्यागी पर चार बदमाशों ने हमला कर उन्हें गोली मार दी और लूटपाट की। प्रमोद, जो इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में तैनात हैं और ग्राम बदरपुरा जौरा, मुरैना के निवासी हैं... वो अपने बीमार पिता को देखने के लिए इंदौर से ग्वालियर की ओर बाइक से आ रहे थे... इस दौरान घाटीगांव इलाके में पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वे आगे बढ़े, बदमाशों ने उनका पीछा किया...

सड़क पर खड़े होकर मदद के लिए चिल्ला रहा था

Gwalior crime: घायलों ने मौका पाकर प्रमोद को पकड़ लिया..  और लूटने की कोशिश की... प्रमोद के विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। इस हमले में प्रमोद की हालत गंभीर बताई जा रही है। बदमाशों ने मोबाइल, नगदी लगभग 30 हजार रुपए और बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में प्रमोद सड़क पर खड़े होकर मदद के लिए चिल्ला रहे थे..

जांच शुरू कर दी गई...

इसी दौरान पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार जो शिवपुरी से ग्वालियर की तरफ आ रहे थे, ने प्रमोद को घायल अवस्था में देखा... उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाकर प्रमोद को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू हो गया... इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस और एसएसपी धर्मवीर सिंह को दी गई... घटनास्थल का मुआयना करने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है..

Gwalior crime: पुलिस ने तुरंत कर दी नाकाबंदी

घटना के बाद घाटीगांव हाईवे पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी है... रास्तों पर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है ताकि उपद्रवी बदमाशों को जल्द पकड़ा जा सके... ग्वालियर के पुलिस अधिकारियों और डीआईजी अमित सांघी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बदमाशों की तलाश में पुलिस पूरी ताकत झोंक रही है...

अलर्ट मोड पर प्रशासन!

यह घटना ग्वालियर में कानून व्यवस्था के लिए चुनौती के रूप में सामने आई है, वहीं पूर्व विधायक ने घायल आरक्षक की त्वरित मदद कर मानवता का परिचय दिया है... पुलिस अब आरोपी बदमाशों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है ताकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके...

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।