Gender Change Scam: भोपाल में वशीकरण के जरिए जेंडर चेंज कराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

gender-change-scam

Gender Change Scam: भोपाल में वशीकरण के जरिए जेंडर चेंज कराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

gender change scam भोपाल में वशीकरण के जरिए जेंडर चेंज कराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Gender Change Scam: राजधानी भोपाल के गांधीनगर इलाके में एक युवक के साथ तांत्रिक विधियों और मानसिक दबाव के जरिए जेंडर चेंज कराने और शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने तांत्रिक बनकर उसे वशीकरण में लिया, फिर ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में सेक्सटॉर्शन कर पैसों की मांग भी की। [caption id="attachment_92325" align="alignnone" width="238"]Gender Change Scam Gender Change Scam[/caption]

Gender Change Scam: पीड़ित के साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाता था

आरोप है कि आरोपी शुभम यादव उर्फ आबू ने खुद को तांत्रिक बताकर पूजा-पाठ के नाम पर मानसिक रूप से पीड़ित को काबू में लिया। आरोपी ने यह कहकर डराया कि उस पर किसी स्त्री की आत्मा का साया है और उसका इलाज सिर्फ तंत्र क्रियाओं से संभव है। आरोपी रोज रात 8 बजे से 12 बजे तक तांत्रिक नृत्य और पूजा करता था। इसी दौरान वह पीड़ित के साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाता था।

Gender Change Scam: मानसिक दबाव के चलते पीड़ित का जेंडर चेंज तक कराया

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे 1 से 18 अक्टूबर 2024 तक नर्मदापुरम स्थित अपने घर में चाकू की नोक पर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान तांत्रिक पूजा, वशीकरण यज्ञ और हॉर्मोन चेंज की दवाइयों का इस्तेमाल किया गया। तंत्र विद्या और मानसिक दबाव के चलते पीड़ित का जेंडर चेंज तक कराया गया।

Gender Change Scam: पहचान छुपाने के लिए गर्मी में भी जैकेट पहनता

घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी तंत्र पूजा के दौरान नाचते हुए नजर आ रहा है। पीड़ित का कहना है कि जेंडर चेंज के बाद वह मानसिक तनाव में आ गया और लोगों से पहचान छुपाने के लिए गर्मी में भी जैकेट पहनता था।

Gender Change Scam: सेक्सटार्शन की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू

पीड़ित के अनुसार आरोपी और वह दोनों ही संपन्न किसान परिवारों से हैं। मामले की शिकायत भोपाल की गांधीनगर पुलिस को दी गई, जहां जीरो पर केस दर्ज कर नर्मदापुरम पुलिस को सौंपा गया है। नर्मदापुरम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, बंधक बनाना और सेक्सटार्शन की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला न सिर्फ झकझोर देने वाला है, बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर आज भी लोगों को शोषण का शिकार बनाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

Surya Yadav Becomes Father: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी

खेल

Surya Yadav Becomes Father: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी

Indian cricketer Surya Yadav and his wife Devisha celebrated the birth of their first child, a daughter, which Yadav announced via Instagram.

KKR Vs DC IPL 2026: आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला

खेल

KKR Vs DC IPL 2026: आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला

In IPL 2026, Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders face off in the 51st match at Arun Jaitley Stadium. Both teams struggle with mid-table positions.

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

खेल

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

In the 50th match of IPL 2026, LSG beat RCB at Ekana Stadium, despite rain interruptions. Mitchell Marsh scored a century.

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

मध्य प्रदेश

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की याचिका पर हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई स्वीकार कर ली है। कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा, अब मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।

सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

देश-विदेश

सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

अमेरिका ने ईरान पर फिर कार्रवाई की। ट्रम्प ने नए हमलों की चेतावनी दी, जबकि होर्मुज स्ट्रेट में 1500 जहाज फंसने से वैश्विक तेल सप्लाई और तनाव बढ़ गया।