गौतम गंभीर महाकाल दर्शन: इंदौर वनडे से पहले बाबा महाकाल के दर पर कोच गंभीर, भस्म...

gautam-gambhir-mahakal-visit-before-indore-odi

गौतम गंभीर महाकाल दर्शन: इंदौर वनडे से पहले बाबा महाकाल के दर पर कोच गंभीर, भस्म आरती में मांगा जीत का आशीर्वाद

गौतम गंभीर महाकाल दर्शन इंदौर वनडे से पहले बाबा महाकाल के दर पर कोच गंभीर भस्म आरती में मांगा जीत का आशीर्वाद

गौतम गंभीर महाकाल दर्शन: मैच का दबाव हो या जीत की कामना, भारतीय क्रिकेट में आस्था हमेशा साथ चलती रही है। इंदौर में होने वाले निर्णायक वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कोच Gautam Gambhir ने भी यही रास्ता चुना और शुक्रवार तड़के उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।

गौतम गंभीर महाकाल दर्शन: नंदी हॉल में बैठकर देखी भस्म आरती

गुरुवार देर रात उज्जैन पहुंचे गौतम गंभीर शुक्रवार सुबह भस्म आरती में शामिल हुए. वे नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के अलौकिक श्रृंगार और आरती के साक्षी बने। इसके बाद उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा को जल अर्पित किया. इस दौरान टीम इंडिया के बैटिंग कोच शीतांशु कोटक भी उनके साथ मौजूद रहे। गंभीर करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में रुके और शांत माहौल में दर्शन किए। Also Read-IND vs NZ ODI 2nd Match 2026: आज ODI का दूसरा मैच, क्या न्यूजीलैंड टीम कर पाएगी वापसी?

गौतम गंभीर महाकाल दर्शन: मंदिर समिति ने किया स्वागत

महाकाल मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने गौतम गंभीर और शीतांशु कोटक से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर और बाबा महाकाल का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। गंभीर ने मंदिर में चल रही व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

बाबा बुलाएंगे तो फिर आऊंगा-गंभीर

गौतम गंभीर की बाबा महाकाल के प्रति आस्था नई नहीं है। वे इससे पहले भी कई बार उज्जैन आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, गंभीर अब तक चार बार भस्म आरती में शामिल हो चुके हैं. करीबी लोग बताते हैं कि जब भी उनका इंदौर दौरा होता है, वे उज्जैन आकर बाबा के दर्शन करना नहीं भूलते। इससे पहले वे अपने परिवार के साथ भी महाकाल के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। दर्शन के बाद गौतम गंभीर ने संक्षिप्त बातचीत में कहा, “बाबा महाकाल के दर्शन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बाबा जब भी बुलाएंगे, मैं जरूर आऊंगा।” Also Read-CM DR MOHAN YADAV: CM मोहन यादव श्री महाकाल महोत्सव..

इंदौर में आज से शुरू होगी टीम इंडिया की प्रैक्टिस

महाकाल दर्शन के बाद गौतम गंभीर इंदौर के लिए रवाना हो गए। भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं। निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया यहां दो दिन तक अभ्यास सत्र करेगी. रविवार को होने वाले इस मुकाबले को लेकर शहर में पहले से ही क्रिकेट का माहौल बन चुका है।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।