FIR against Arif Masood: विधायक आरिफ मसूद पर होगी FIR दर्ज, कोर्ट ने दिए आदेश!

fir-against-arif-masood-court-order

FIR against Arif Masood: विधायक आरिफ मसूद पर होगी FIR दर्ज, कोर्ट ने दिए आदेश!

fir against arif masood विधायक आरिफ मसूद पर होगी fir दर्ज कोर्ट ने दिए आदेश

20 साल से चल रहा था फर्जीवाड़ा, कोर्ट ने माना सिस्टम फेल FIR against Arif Masood: भोपाल की अमन एजुकेशन सोसाइटी के सचिव और पूर्व विधायक आरिफ मसूद पर बड़ा खुलासा हुआ है। कोर्ट ने पाया कि मसूद ने कॉलेज संचालन के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और हैरानी की बात यह रही कि बीते 20 वर्षों तक किसी भी अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अदालत ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और रसूखदारों की मिलीभगत का नतीजा बताया है।

छात्रों को राहत, लेकिन नए एडमिशन पर रोक

हालांकि अदालत ने वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों को राहत दी है। करीब 1000 से ज्यादा छात्र इस संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं, ऐसे में कॉलेज को फिलहाल बंद नहीं किया जाएगा। लेकिन सख्त निर्देश दिए गए हैं कि आगामी शैक्षणिक सत्र से कॉलेज में कोई नया दाखिला नहीं होगा। read more: नारायणपुर में फर्जी एनकाउंटर का आरोप, चिड़िया मारने गए युवक को नक्सली बताकर मारी गोली!

कमिश्नर को FIR का आदेश, SIT करेगी जांच

कोर्ट ने भोपाल के कमिश्नर को निर्देश दिया है कि 3 दिनों के भीतर आरिफ मसूद और मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। साथ ही, एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है, जिसकी अगुवाई IPS संजीव सामी करेंगे। SIT को 3 महीने में जांच पूरी कर कोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी होगी।

राजनीतिक संरक्षण पर भी उठे सवाल, अगली सुनवाई अक्टूबर में

FIR against Arif Masood: अदालत ने इस पूरे मामले में राजनीतिक प्रभाव को भी जिम्मेदार ठहराया है। यह संकेत देता है कि रसूखदारों के चलते मामला अब तक दबा रहा। अब जब जांच की दिशा तय हो चुकी है, तो सभी की नजरें अक्टूबर में होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी होंगी। सवाल यही है…क्या अब होगा 20 साल पुराने इस फर्जीवाड़े का हिसाब? read more: बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी!

संबंधित सामग्री

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई की फिफ्टी, गायकवाड की शानदार पारी

खेल

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई की फिफ्टी, गायकवाड की शानदार पारी

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा कर अपनी चौथी जीत दर्ज की। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की तेज पारियों से मैच में जीत हासिल की।

बेटियों के माध्यम से जुड़ते हैं दो घर सीएम डॉ. यादव ने बताया कन्या का महत्व

मध्य प्रदेश

बेटियों के माध्यम से जुड़ते हैं दो घर सीएम डॉ. यादव ने बताया कन्या का महत्व

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के कोटा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित किया, जहां उन्होंने धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डाला।

छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026: जनता की समस्याओं का समाधान

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026: जनता की समस्याओं का समाधान

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के दौरान सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समाधान शिविर आयोजित करेगी, जिसमें जन समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण होगा।

हॉस्टल अधीक्षक को सरकारी नौकरी में फर्जी दस्तावेज़ के लिए सजा

मध्य प्रदेश

हॉस्टल अधीक्षक को सरकारी नौकरी में फर्जी दस्तावेज़ के लिए सजा

कोर्ट ने मोहन सिंह काजले को फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने पर 3 साल की सजा और जुर्माना सुनाया।

मौसम ने  ली करवट,भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश

मौसम ने ली करवट,भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश में अचानक बारिश हुई लेकिन 22 जिलों में गर्मी की चेतावनी जारी है। स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं और अगले दिनों में और बारिश की संभावना है।