Ujjain: बाबा महाकाल की शरण में अभिनेता रवि किशन

film-actor-ravi-kishan-takes-refuge-in-mahakal

Ujjain: बाबा महाकाल की शरण में अभिनेता रवि किशन

ujjain बाबा महाकाल की शरण में अभिनेता रवि किशन

Film Actor Ravi Kishan Takes Refuge In Mahakal : भस्म आरती कर नंदी हॉल में लगाया ध्यान

Film Actor Ravi Kishan Takes Refuge In Mahakal : लोकप्रिय फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन शुक्ल सोमवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। वह उज्जैन में चल रही एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में यहां आए हैं।

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे रवि किशन

रवि किशन सुबह नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठे और भस्म आरती का दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार से पूजन और जलाभिषेक कर बाबा को प्रणाम किया। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उनका सम्मान और स्वागत किया।

रवि किशन ने इस मौके पर कहा,

"मैं बाबा महाकाल से देश में हो रही हवाई दुर्घटनाओं से रक्षा की प्रार्थना करता हूं। बाबा सभी को काल से बचाएं। उज्जैन में महाकाल के दर्शन करके आत्मिक शांति मिली। मंदिर प्रबंधन की व्यवस्था अत्यंत अनुशासित और शानदार है।"

मंदिर प्रबंधन की तारीफ

रवि किशन ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की व्यवस्था की खुले दिल से तारीफ की। उन्होंने कहा कि "यहां की धार्मिक व्यवस्था, श्रद्धा और सुरक्षा का समन्वय बेमिसाल है।"

शूटिंग के लिए उज्जैन पहुंचे अभिनेता

रवि किशन ने बताया कि वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए उज्जैन आए हैं। हालांकि फिल्म का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह धार्मिक और पारिवारिक विषय पर आधारित हो सकती है।

रवि किशन हैं बाबा महाकाल के पुराने भक्त

यह पहली बार नहीं है जब रवि किशन बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हों। वह पहले भी कई मौकों पर महाकाल मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। वह बाबा महाकाल को अपना आध्यात्मिक संबल मानते हैं।

महाकाल के भक्तों में शामिल हो चुके हैं ये सितारे

पिछले कुछ वर्षों में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। जिनमें शामिल हैं:अक्षय कुमार, सारा अली खान, गोविंदा, आशुतोष राणा, साउथ स्टार यश, मनोज वाजपेयी, राजपाल यादव, शिल्पा शेट्टी हेमा मालिनी, रेखा, अनुपम खेर, दलजीत दोसांझ, रैमो डिसूजा, हनी सिंह, मनोज मुंतशिर, मधुर भंडारकर, ...और कई अन्य चर्चित चेहरे बाबा महाकाल की असीम भक्ति में डूब चुके हैं। Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE Read More :- MP-राजस्थान में प्री-मानसून : गुजरात-UP में बिजली गिरने से 10 की मौत!

संबंधित सामग्री

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड में बिजली संकट के चलते सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में कड़े निर्देश दिए, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी दी।

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

जुर्म गाथा

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवक की हत्या उसके दोस्त द्वारा की गई। लापता युवक का कंकाल जंगल से बरामद हुआ।

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

देश-विदेश

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

TVK के नेता विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने की मंजूरी प्राप्त की; कल चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्य प्रदेश

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में भाजपा के नितिन नवीन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान सरकार ने एग्रीटेक निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बड़े आयोजनों की योजना बनाई है, जिसमें कई उद्योग नेता और निवेशक शामिल होंगे।