Singer Jubin Nautiyal In Mahakal: महाकाल के दर पर पहुंचे सिंगर जुबिन नौटियाल, इं...

famous-playback-singer-jubin-nautiyal-takes-refuge-in-mahakal

Singer Jubin Nautiyal In Mahakal: महाकाल के दर पर पहुंचे सिंगर जुबिन नौटियाल, इंडिया टूर पर निकलने पहले लिया आशीर्वाद

singer jubin nautiyal in mahakal महाकाल के दर पर पहुंचे सिंगर जुबिन नौटियाल इंडिया टूर पर निकलने पहले लिया आशीर्वाद

Singer Jubin Nautiyal In Mahakal: बॉलीवुड के फैमस पार्श्वगायक जुबिन नौटियाल भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। जुबिन ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। और नंदी हॉल में बैठकर शिव भक्ति में लीन हो गए.

Singer Jubin Nautiyal In Mahakal: भष्म आरती में शामिल हुए जुबिन

सिंगर जुबिन नौटियाल ने महाकाल मंदिर में महाकाल की भष्म आरती देखी और फिर नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया. इस दौरान वे आरती में मंत्रमुग्ध दिखाई दिए। आरती के पश्चात जुबिन ने देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और अपने होने वाले टूर के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की।

जुबिन ने गाया भजन

जुबिन महाकाल के बड़े भक्त हैं। करीब दो वर्ष पहले भी वे महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने भजन भी सुनाया था। दर्शन के बाद महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष पलवाडिया ने जुबिन को दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।दर्शन के बाद जुबिन नौटियाल ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि वे चौथी बार महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे हैं। भगवान महाकाल के प्रति श्रद्धा देखकर वे अभिभूत हो जाते हैं।

इंडिया टूर से पहले बाबा का लिया आशीर्वाद

जुबीन नौटियाल दिसबंर में इंडिया टूर पर निकलेंगे इसलिए शो की सफलता के लिए बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे. दर्शन के लिए वह गुरुवार रात इंदौर पहुंच गए थे. शुक्रवार दोपहर को करीब 12 बजे भोपाल पहुंचेंगे. दर्शन पश्चात नौटियाल का मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने दुपट्टा और प्रसाद भेंटकर सम्मान किया. Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।

“60 साल पुराना मूल पाड़ कै गेर दिया”: हरियाणा सीएम सैनी का बंगाल नतीजों पर बयान वायरल

हरियाणा

“60 साल पुराना मूल पाड़ कै गेर दिया”: हरियाणा सीएम सैनी का बंगाल नतीजों पर बयान वायरल

पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP को 200 सीटों पर बढ़त, TMC 83 सीटों पर आगे। हरियाणा के CM सैनी का बयान वायरल, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।

‘टॉक्सिक’ पर मचा बवाल: बोल्ड सीन विवाद पर कियारा आडवाणी का तीखा जवाब, बोलीं- “बिल्कुल बकवास”

मनोरंजन

‘टॉक्सिक’ पर मचा बवाल: बोल्ड सीन विवाद पर कियारा आडवाणी का तीखा जवाब, बोलीं- “बिल्कुल बकवास”

बॉलीवुड फिल्म टॉक्सिक में कियारा आडवाणी ने अपने इंटीमेट सीन्स को लेकर उठे विवादों को खारिज किया, सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों को नकारा।

बंगाल चुनाव परिणाम:‘दीदी का खेला’ पड़ गया उलटा, ‘एम फैक्टर’ के साथ भाजपा ने मजबूत बनाई बढ़त

देश-विदेश

बंगाल चुनाव परिणाम:‘दीदी का खेला’ पड़ गया उलटा, ‘एम फैक्टर’ के साथ भाजपा ने मजबूत बनाई बढ़त

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा आगे निकली, जबकि टीएमसी पिछड़ती दिखाई दी। नई रणनीतियों और वादों का असर साफ नजर आया।