MP NEWS : भोपाल में नकली नोट छापने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार

fake-currency-racket-bhopal-arrest-6-lakhs

MP NEWS : भोपाल में नकली नोट छापने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार

mp news  भोपाल में नकली नोट छापने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार

fake currency racket Bhopal arrest :भोपाल की पिपलानी पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए यूपी के निवासी विवेक यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई महीनों से अपने घर पर नकली नोट छाप कर बाजार में चलाने का कारोबार कर रहा था। आरोपी विकास के घर की तलाशी में पुलिस को 500 रुपए के 428 नकली नोट मिले हैं।साथ ही 30 लाख से अधिक के नकली नोट छापने के लिए उपयोग होने वाले कच्चे माल भी जब्त किए गए हैं।

तकनीक और तैयारी

पुलिस के मुताबिक, विवेक यादव ने नोट छापने की पूरी प्रिंटिंग मशीनरी अपने घर पर इंस्टॉल कर रखी थी। विवेक 10वीं पास है, लेकिन उसने कई अंग्रेजी राइटर्स की किताबें पढ़कर और इंटरनेट पर वीडियो देखकर नकली नोट बनाने की तकनीक सीखी। आरोपी ने ऑनलाइन विशेष कागज और अन्य सामग्री भी मंगवाई और अपने घर पर नोट छापने का सेटअप तैयार किया था। READ MORE :भोपाल में गूंजी दक्षिण भारतीय परंपराओं की अनूठी झंकार

अब तक 6 लाख के नकली नोट चलाए

एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि आरोपी दुकानों पर जाने के बाद 20 से 50 रुपए के बीच का सामान खरीदता था। इसके लिए वह पांच सौ रुपए का नोट दिया करता था। दिन भर में वह तीन से चार अलग-अलग दुकानों पर इसी तरह से नोट चलाता था।

 कई जिलों में में भी खपाए नोट

आरोपी नकली नोट खपाने विदिशा, सीहोर और रायसेन तक जा चुका है। वह चार से पांच हजार रुपए के नकली नोट लेकर घर से निकलता था। आधे नोट खपाने के बाद घर लौट आता था।और वह नोटों की छपाई से लेकर खपाने काम अकेले ही अंजाम देता था।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस को मुखबिरों और दुकानदारों से सूचना मिली कि विवेक यादव नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभी पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आरोपी ने नकली नोट किन-किन इलाकों में खपाए और उसके इस अपराध में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस पूरी ताकत से गिरोह के नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है।

आर्थिक और सामाजिक प्रभाव

इस तरह के नकली नोटों की बिक्री से अर्थव्यवस्था को नुकसान होता है और आम जनता के सामने भी आर्थिक खतरें बढ़ जाते हैं। नकली नोटों की रिहाई से व्यापार और बाजार प्रभावित होता है। पुलिस और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। भोपाल पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह को पकड़कर वित्तीय सुरक्षा को एक बड़ा झटका दिया है। विवेक यादव की गिरफ्तारी से यह संदेश गया है कि अपराधी चाहे कितना भी तकनीकी हो जाएं, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तेजी से कार्रवाई उन्हें सफलता नहीं मिलने देगी। पुलिस अन्य जुड़े आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।    

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।