धार में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, TI और महिला पुलिसकर्मी घायल, इंदौर रेफर

dhar-stone-pelting-anti-encroachment-team-injured-police

धार में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, TI और महिला पुलिसकर्मी घायल, इंदौर रेफर

धार में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव ti और महिला पुलिसकर्मी घायल इंदौर रेफर

Dhar stone pelting incident: MP के धार जिले के सिरसोदिया गांव में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए हाईवे पर भी यातायात प्रभावित हो गया। धामनोद थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गए। धामनोद थाना प्रभारी को टोल एंबुलेंस से धामनोद के लिए रेफर किया गया है। वहीं एक महिला कांस्टेबल को भी धामनोद अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।

[caption id="attachment_139282" align="alignnone" width="1321"]धामनोद थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे गंभीर रूप से घायल धामनोद थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे गंभीर रूप से घायल[/caption]

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव

दरअसल, सिरसोदिया में तहसीलदार कुणाल आवासीय, नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल, धामनोद SDOP मोनिका सिंह, थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे और पटवारी राहुल ठाकुर सहित करीबन 25 लोगों की टीम शासकीय जमीन पर अवैध रूप से बने मकान को हटाने पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। तहसीलदार की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया। मनावर SDM भी मौके पर पहुंचे।

[caption id="attachment_139284" align="alignnone" width="1257"]प्रशासनिक टीम की गाड़ियां तोड़ी प्रशासनिक टीम की गाड़ियां तोड़ी[/caption]

Dhar stone pelting incident: विधायक पर आरोप

जिस मकान को गिराने टीम पहुंची थी, उसका 25% हिस्सा विधायक कालू सिंह ठाकुर की कृषि जमीन में आता है, वहीं 25% हिस्सा किसी और की जमीन का है। इसकी वजह से दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मकान में रहने वालों का कहना है कि अधिकारी हमें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर मेडिकल के लिए हॉस्पिटल ले आए। मेरी मां, 2 बहनों और भाभी की हालत गंभीर है। हमारे परिवार की जो भी हालत है, वो विधायक की वजह से है। अगर मेरी मां को कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार विधायक कालू सिंह होंगे। मैं उन्हें जेल भिजवा दूंगी।

क्या बोले तहसीलदार 

वहीं धामनोद के नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल ने कहा- सिरसोदिया गांव में अनिल, अनीता, धर्मेंद्र और पल्लवी की निजी जमीन का सीमांकन कराया गया था। सीमांकन के दौरान पाया गया कि उस जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसके बाद जमीन मालिकों ने कब्जा हटाने के लिए राजस्व न्यायालय में धारा 250 के तहत प्रकरण दर्ज कराया। सुनवाई के बाद फैसला अनिल, अनीता और पल्लवी के पक्ष में दिया गया। इस फैसले के खिलाफ कब्जाधारियों ने सिविल न्यायालय में वाद दायर किया। वहां उनकी आपत्ति खारिज हो गई।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।