corruption case: भोपाल में PWD के पूर्व चीफ इंजीनियर के घर लोकायुक्त का छापा, भ्...

corruption-case

corruption case: भोपाल में PWD के पूर्व चीफ इंजीनियर के घर लोकायुक्त का छापा, भ्रष्टाचार की जांच जारी

corruption case भोपाल में pwd के पूर्व चीफ इंजीनियर के घर लोकायुक्त का छापा भ्रष्टाचार की जांच जारी

corruption case: भोपाल के मणिपुरम इलाके में स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) के पूर्व चीफ इंजीनियर जेपी मेहरा के आवास पर गुरुवार सुबह लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा… यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच के तहत की गई। लोकायुक्त टीम, पुलिस बल के साथ सुबह-सुबह उनके घर पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू किया.. [caption id="attachment_109535" align="alignnone" width="297"]corruption case corruption case[/caption]

इसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई

बता दें की जेपी मेहरा पर अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय ठेकों में अनियमितता, निर्माण कार्यों में हेराफेरी और पद का दुरुपयोग करने के आरोप हैं... जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त को गुप्त सूचना मिली थी कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है। इसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

जेपी मेहरा इसी वर्ष फरवरी में सेवानिवृत्त हुए थे

तलाशी के दौरान टीम को कई अहम दस्तावेज मिले हैं, जिनमें जमीन-जायदाद, बैंक खातों और निवेश से जुड़े कागजात शामिल हैं। खासतौर पर मुंबई में खरीदी गई प्रॉपर्टी के दस्तावेजों ने टीम को चौंका दिया है। जेपी मेहरा इसी वर्ष फरवरी में सेवानिवृत्त हुए थे।

corruption case: पहले भी हुई हैं ऐसी कार्रवाइयां

मध्य प्रदेश में इससे पहले भी लोकायुक्त द्वारा कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। जैसे अप्रैल 2023 में जबलपुर में पीएचई विभाग के एक कार्यपालन यंत्री के घर से करोड़ों की बेनामी संपत्ति और सोना बरामद हुआ था। वहीं, 2022 में इंदौर में एक सरकारी इंजीनियर के यहां छापे में 100 गुना से अधिक आय से अधिक संपत्ति पाई गई थी। READ MORE:  यात्री कृपया ध्यान दें… भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों के बदले रूट…

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।