इंदौर: कांग्रेस की न्याय यात्रा में घंटा-मंत्री मुर्दाबाद

congresss-nyay-yatra-today

इंदौर: कांग्रेस की न्याय यात्रा में घंटा-मंत्री मुर्दाबाद

इंदौर कांग्रेस की न्याय यात्रा में घंटा-मंत्री मुर्दाबाद

गंदे पानी से मौतों के खिलाफ कांग्रेस की न्याय यात्रा

इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी के कारण 21 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस ने इसे जन से जुड़ा सियासी मुद्दा बना लिया है. कांग्रेस ने बड़ा गणपति चौराहा से राजवाड़ा तक न्याय यात्रा निकाली. जिसमे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस की रही ये मांगे

कांग्रेस ने मांग की, पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए. साथ ही इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटा-मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए है.न्याय यात्रा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी, अजय सिंह सहित प्रदेश के तमाम कांग्रेस नेता शामिल हुए.

इंदौर में पार्षद से लेकर संसद तक बीजेपी का कब्जा-दिग्विजय

न्याय यात्रा में दिग्विजय सिंह ने कहा कि इंदौर में पार्षद से लेकर संसद तक पूरी तरह बीजेपी का कब्जा है। यह लंबी लड़ाई है और इसके लिए हमें घर-घर जाकर लोगों से चर्चा करनी होगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, कहीं जगह पर आज हिंदू सम्मेलन हो रहा है, तो पहले सरकार हिंदुओं को बचाए तो सही।

जिम्मेदारों पर हत्या का मुकदमा हो- नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, कांग्रेस इंदौर की जनता के साथ खड़ी है। इंदौर की जनता को स्वच्छ पानी, साफ सड़कें और बोरिंग का साफ पानी चाहिए भागीरथपुरा में हुई घटना के बाद सरकार मौतों के आंकड़े छुपाने की कोशिश कर रही है.

अबतक 21 की मौत

अब तक इस घटना में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में जिम्मेदार लोग कातिल हैं और उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए.कांग्रेस शहर को 8 साल से लगातार सबसे साफ-सुथरा शहर माना जाता था, वहां भागीरथपुरा में गंदे पानी की वजह से कई परिवारों की मौत हो गई. हम सभी मिलकर इस लड़ाई को जारी रखेंगे।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।