Dhar Loot News: कांग्रेस विधायक के भाई ने शराब की दुकान में की लूटपाट, CCTV आया सामने!

congress-mlas-brother-looted-a-liquor-shop

Dhar Loot News: कांग्रेस विधायक के भाई ने शराब की दुकान में की लूटपाट, CCTV आया सामने!

dhar loot news कांग्रेस विधायक के भाई ने शराब की दुकान में की लूटपाट cctv आया सामने

Dhar Loot News: मध्यप्रदेश के धार जिले में कुक्षी कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के चचेरे भाई अर्जुन सिंह बघेल ने एक शराब दुकान में लूटपाट की। वहां से शराब की महंगी - महंगी शराब की बोतल निकाल कर ले गया। उसके साथ चार लोग और थे, जिसका CCYV फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 4 फरवरी बुधवार की है। वायरल वीडियो में 4 लोग दुकान दार से गुंडागर्दी करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि, कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह बघेल भी विधायक के प्रतिनिधि हैं। वो विधायक सुरेंद्र सिंह का सारा काम संभालते हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि -'कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह बघेल शराब की दुकान के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके साथ 4 और लोग भी हैं। उनमें से एक साथी दुकान की खिड़की से शराब दुकान के अंदर जाता है, शराब की बोतल लाकर बाहर खड़े साथियों को देता है। और फिर एक आदमी उन बोतलों को पास खड़ी कार में रखने ले जाता है। वहीं दुकान के अंदर एक बुजुर्ग हाथ जोड़े खड़ा रहता है।

थाने में नहीं की गई कोई शिकायत

इस मामले में थाने में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। वहीं डही थाना प्रभारी दिलीप कुमार ताड़ीवाला ने बताया कि -इस घटना की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से हुई। हालांकि इस वारदात के संबंध में थाने में कोई आवेदन या शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। जानकारी के मुताबिक, डही पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ने बताया कि-' अगर इस मामले में कोई शिकायत मिलती है, तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस वीडियो के आधार पर स्थिति पर नजजर रख रही है।'

संबंधित सामग्री

भोपाल के अन्ना नगर में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में आग, 25 टन कचरा जलकर राख

मध्य प्रदेश

भोपाल के अन्ना नगर में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में आग, 25 टन कचरा जलकर राख

भोपाल के अन्ना नगर में स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में आग लग गई, जिससे 25 टन कचरा जल गया। 50 से अधिक दमकल टैंकर आग बुझाने में जुटे।

मध्य प्रदेश में लू का प्रकोप, कई जिलों में अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में लू का प्रकोप, कई जिलों में अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री से अधिक पहुंच गया, स्कूलों में छुट्टी घोषित। हीट वेव की चेतावनी जारी, जनजीवन प्रभावित।

MPPSC 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित, सख्त सुरक्षा उपाय

मध्य प्रदेश

MPPSC 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित, सख्त सुरक्षा उपाय

मध्य प्रदेश की MPPSC राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2026 दो सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें तीन स्तरीय सुरक्षा जांच शामिल थी।

वॉशिंगटन के हाई-प्रोफाइल डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित निकाले गए

देश-विदेश

वॉशिंगटन के हाई-प्रोफाइल डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित निकाले गए

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित निकाला।

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।