One Indore Run Indore : CM मोहन यादव ने वन इंदौर-रन इंदौर मैराथन का वर्चुअली शुभारंभ किया

cm-mohan-yadav-virtually-launches-one-indore-run-indore-marathon

One Indore Run Indore : CM मोहन यादव ने वन इंदौर-रन इंदौर मैराथन का वर्चुअली शुभारंभ किया

one indore run indore  cm मोहन यादव ने वन इंदौर-रन इंदौर मैराथन का वर्चुअली शुभारंभ किया

One Indore Run Indore : देशभर में स्वच्छता में नंबर-1 रहने वाला इंदौर अब स्वास्थ्य और फिटनेस में भी अग्रणी बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए 'यूनाइटेड इंदौर फोरम' की पहल पर वन इंदौर–रन इंदौर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 3, 5 और 7 किलोमीटर लंबी दौड़ आयोजित की गई इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम का वर्चुअली शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए इस दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की शपथ भी दिलाई गई।

CM  बोले- इंदौर हर क्षेत्र में अद्भुत उदाहरण

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर ने स्वच्छता की तरह अब फिटनेस में भी नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा- महापौर के नेतृत्व में इंदौर के नागरिक स्वास्थ्य के लिए दौड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश का गौरव बढ़ रहा है फिट रहने के लिए दौड़ लगानी चाहिए इंदौर एक बार फिर देश के सामने नजीर पेश कर रहा है read more :SIR का दबाव MP में 3 बीएलओ की मौत, कलेक्टरों तक बढ़ा तनाव

युवा से लेकर बुजुर्ग ने मैराथन में लिया भाग

वन इंदौर-रन इंदौर मैराथन का आयोजन तीन अलग-अलग कैटेगरी (3,5,7 किमी) में हुआ। जिसमें करीब 20 हजार से अधिक लोग शामिल होने पहुंचे। इसमें बच्चे, युवा, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, खेल प्रेमियों, डॉक्टर, वकील, सीए, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि सहित सभी ऐज ग्रुप के लोग शामिल हुए। मैराथन में शामिल लोगों का जगह जगह ढोल से स्वागत किया गया।

One Indore Run Indore : सभी सुविधाएं कराई उपल्बध

मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों को रनिंग किट, वहीं फिनिशिंग पर मेडल भी दिए गए। कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम, फिजियोथैरेपिस्ट, आपातकालीन सहायता की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई।

शहर स्वस्थ इंदौर के लिए दौड़ लगाएगा

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, कि "स्वच्छ इंदौर-स्वस्थ इंदौर, फिट इंदौर और नशे के खिलाफ इंदौर ही हमारा संकल्प है. इस दिशा में शहर में 70 संजीवनी क्लीनिक संचालित है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग निशुल्क उपचार करा रहे है साथ ही 85 वार्डों में 140 स्थानों पर योग सत्र नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं जिससे लोग जुड़ सके  

संबंधित सामग्री

‘टॉक्सिक’ पर मचा बवाल: बोल्ड सीन विवाद पर कियारा आडवाणी का तीखा जवाब, बोलीं- “बिल्कुल बकवास”

मनोरंजन

‘टॉक्सिक’ पर मचा बवाल: बोल्ड सीन विवाद पर कियारा आडवाणी का तीखा जवाब, बोलीं- “बिल्कुल बकवास”

बॉलीवुड फिल्म टॉक्सिक में कियारा आडवाणी ने अपने इंटीमेट सीन्स को लेकर उठे विवादों को खारिज किया, सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों को नकारा।

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, चुनाव और वैश्विक घटनाक्रम प्रमुख कारण

फाइनेंस

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, चुनाव और वैश्विक घटनाक्रम प्रमुख कारण

शेयर बाजार ने दिखाई बढ़त, चुनाव परिणाम और अमेरिका-इज़राइल वार्ता के बीच बाजार सकारात्मक. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उछाल.

मेरठ के मकान में आग से बच्ची और पिता की मौत, 10 झुलसे

उत्तर प्रदेश

मेरठ के मकान में आग से बच्ची और पिता की मौत, 10 झुलसे

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मकान में लगी आग में आधी रात को बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई, 10 अन्य झुलस गए।

अब इलाज के लिए यहां-वहां नहीं भटकेगी गौ-माता, ये है सीएम डॉ. यादव की प्लानिंग

मध्य प्रदेश

अब इलाज के लिए यहां-वहां नहीं भटकेगी गौ-माता, ये है सीएम डॉ. यादव की प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर और डबरा में नए पशु चिकित्सालय और वेलनेस केंद्र खोलने की घोषणा की। ये केंद्र पशुओं के इलाज और पशुआहार निर्माण के लिए स्थापित किए जाएंगे।

CM योगी ने नव नियुक्त लेखा परीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा - बेटियां पीछे नहीं

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नव नियुक्त लेखा परीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा - बेटियां पीछे नहीं

उत्तर प्रदेश में लेखा परीक्षकों की नई नियुक्तियाँ हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किए और पूर्व व्यवस्था पर टिप्पणी की।