CM MOHAN HELICOPTER: पचमढ़ी की जगह पिपरिया में उतरा, बारिश बना बाधा
CM MOHAN HELICOPTER: मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में खराब मौसम ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर रविवार सुबह पचमढ़ी के लिए रवाना हुआ था, लेकिन वहां बारिश, कोहरा और धुंध के कारण हेलीकॉप्टर को पिपरिया में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद थीं।
इमरजेंसी लैंडिंग: कैसे हुआ घटनाक्रम?
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:35 बजे पचमढ़ी हवाई पट्टी पर उतरने वाला था, लेकिन लगातार बारिश और कम विजिबिलिटी के कारण हेलीकॉप्टर को पिपरिया के हेलीपैड पर उतारा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पचमढ़ी के लिए रवाना हुए।
खराब मौसम बनी बाधा
पचमढ़ी में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। साथ ही कोहरा और धुंध भी बनी हुई है। इस वजह से पचमढ़ी हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करना खतरे से खाली नहीं था। स्थिति को देखते हुए पायलट ने पिपरिया में सुरक्षित लैंडिंग का फैसला लिया।
पचमढ़ी दौरे का उद्देश्य
मुख्यमंत्री का यह दौरा पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा से जुड़ा है। वे पचमढ़ी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और ज़रूरी दिशा-निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री पर्यटन संबंधी कार्यों को लेकर जून माह में तीसरी बार पचमढ़ी पहुंचे हैं।
स्वागत में उमड़ा जनसमूह
पिपरिया में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सांसद दर्शन सिंह, विधायक ठाकुरदास नागवंशी और नपाध्यक्ष नीना नागपाल उपस्थित रहे। लोगों ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का गर्मजोशी से स्वागत किया.
Watch Now :- कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा | GOVTSCHOOL| BHOPAL