CM MOHAN: लाडली बहनों के लिए खुशखबरीः कल खाते में आएगी 25वीं किस्त की राशि

cm-mohan-4

CM MOHAN: लाडली बहनों के लिए खुशखबरीः कल खाते में आएगी 25वीं किस्त की राशि

cm mohan लाडली बहनों के लिए खुशखबरीः कल खाते में आएगी 25वीं किस्त की राशि

CM MOHAN:मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य की लाड़ली बहना योजना के तहत 25वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत प्रत्येक पात्र बहन के खाते में ₹1250 की राशि स्थानांतरित की जाएगी। इस योजना का लाभ प्रदेशभर की लाखों महिलाएं उठा रही हैं। [caption id="attachment_87380" align="alignnone" width="300"]CM MOHAN CM MOHAN[/caption]

CM MOHAN: सरकार की नीतियां और संसाधन सदैव

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत से अब तक बहनों को ₹28,000 करोड़ से अधिक की राशि का प्रत्यक्ष लाभ मिल चुका है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री ने कई बार यह दोहराया है कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की नीतियां और संसाधन सदैव समर्पित हैं।

CM MOHAN:घर में लक्ष्मी का वास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि जब बहनों के खातों में राशि पहुंचती है, तो घर में लक्ष्मी का वास होता है। उन्होंने भारत की पारिवारिक संस्कृति की भी सराहना की, जिसमें मां अपने हिस्से का भोजन भी अपने बेटे को खिलाकर संतुष्ट होती है। इसी भावना को ध्यान में रखकर यह योजना चलाई जा रही है, जिससे घर-घर में समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

किस्त में देरी हुई

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब लाड़ली बहना योजना की किस्त में थोड़ी देरी हुई हो। इससे पहले भी महाशिवरात्रि और चुनावी व्यस्तताओं के दौरान कुछ किश्तों के वितरण में समय लगा था। इसके बावजूद सरकार का दावा है कि योजना में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी और सभी पात्र बहनों को समय पर लाभ मिलता रहेगा।

CM MOHAN:महिलाओं को समाज में सम्मान मिला

लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता देती है, बल्कि महिलाओं को समाज में सम्मान और पहचान भी दिलाती है। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में इस योजना को और अधिक व्यापक रूप देकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लाभांवित किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड में बिजली संकट के चलते सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में कड़े निर्देश दिए, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी दी।

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

जुर्म गाथा

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवक की हत्या उसके दोस्त द्वारा की गई। लापता युवक का कंकाल जंगल से बरामद हुआ।

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

देश-विदेश

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

TVK के नेता विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने की मंजूरी प्राप्त की; कल चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्य प्रदेश

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में भाजपा के नितिन नवीन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान सरकार ने एग्रीटेक निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बड़े आयोजनों की योजना बनाई है, जिसमें कई उद्योग नेता और निवेशक शामिल होंगे।