डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता

cm-dr-mohan-yadav-in-badwani

डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता

डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आजसीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता

CM Dr Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के बड़वानी में डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक होगी। जिसमें कृषि से जुड़े अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। मछली उत्पादन की नई नीति को मंजूरी मिलेगी। मछली उत्पादकों को 40 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी। कृषि वर्ष 2026-27 में यह सरकार का दूसरा बड़ा फैसला होगा।

[caption id="attachment_138056" align="alignnone" width="1183"]सीएम डॉ मोहन यादव सीएम डॉ मोहन यादव[/caption]

जानकारी के अनुसार उड़द पर प्रति क्विंटल 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। सरकार ने सरसों में भी भावांतर देने की घोषणा की है। आदिवासी बाहुल्य जिलों में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर निर्णय संभव है।

CM Dr Mohan Yadav: ‘समग्र आईडी’ से लिंक करने पर निर्णय संभव

बड़वानी में होने वाली पहली कृषि कैबिनेट और छठवीं डेस्टिनेशन मीटिंग में किसानों की आय दोगुनी करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे।इसके साथ ही बैठक में मसाला फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई योजना पर चर्चा की। साथ ही पशुपालन को आधुनिक बनाने के लिए किसानों को विदेश में विशेष प्रशिक्षण दिलाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा किसानों के खातों को ‘समग्र आईडी’ से लिंक करने पर निर्णय संभव है।

CM Dr Mohan Yadav: लोक देवता भीलट देव के आंगन में होगी कैबिनेट मीटिंग

आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में भीलटदेव (भिलट देव) शिखरधाम पहुंच रहे हैं। यह दौरा प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट (किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत) के लिए है, जो लोकदेवता भीलटदेव के आंगन में हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंदिर में दर्शन,पूजा-अर्चना करेंगे। सतपुड़ा की तलहटी में स्थित नागल बाड़ी में व्यापक तैयारियां की गई हैं। वनवासी अंचल में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यापक उत्साह है।

read more: होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट

संबंधित सामग्री

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई की फिफ्टी, गायकवाड की शानदार पारी

खेल

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई की फिफ्टी, गायकवाड की शानदार पारी

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा कर अपनी चौथी जीत दर्ज की। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की तेज पारियों से मैच में जीत हासिल की।

बेटियों के माध्यम से जुड़ते हैं दो घर सीएम डॉ. यादव ने बताया कन्या का महत्व

मध्य प्रदेश

बेटियों के माध्यम से जुड़ते हैं दो घर सीएम डॉ. यादव ने बताया कन्या का महत्व

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के कोटा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित किया, जहां उन्होंने धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डाला।

छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026: जनता की समस्याओं का समाधान

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026: जनता की समस्याओं का समाधान

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के दौरान सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समाधान शिविर आयोजित करेगी, जिसमें जन समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण होगा।

हॉस्टल अधीक्षक को सरकारी नौकरी में फर्जी दस्तावेज़ के लिए सजा

मध्य प्रदेश

हॉस्टल अधीक्षक को सरकारी नौकरी में फर्जी दस्तावेज़ के लिए सजा

कोर्ट ने मोहन सिंह काजले को फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने पर 3 साल की सजा और जुर्माना सुनाया।

मौसम ने  ली करवट,भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश

मौसम ने ली करवट,भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश में अचानक बारिश हुई लेकिन 22 जिलों में गर्मी की चेतावनी जारी है। स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं और अगले दिनों में और बारिश की संभावना है।