BJP 11 years: बड़वानी: मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा की प्रेस वार्ता

bjp-11-years

BJP 11 years: बड़वानी: मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा की प्रेस वार्ता

bjp 11 years बड़वानी मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा की प्रेस वार्ता

BJP 11 years: बड़वानी में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान इंदौर के पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने मोदी सरकार की नीतियों और सफलताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीबों, महिलाओं और आम जनता के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया है। [caption id="attachment_87531" align="alignnone" width="300"]BJP 11 years BJP 11 years[/caption]

लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया

BJP 11 years: नेमा ने बताया कि सरकार ने अब तक 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। इसके अलावा 4 करोड़ परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं, जिससे गरीबों को स्थायी आवास की सुविधा मिली है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता में सुधार आया है।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला

BJP 11 years: उन्होंने बताया कि 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल की सुविधा पहुंचाई गई है, जिससे आम लोगों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। रसोई गैस कनेक्शन की बात करते हुए उन्होंने बताया कि 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए गए हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।

बुजुर्गों को भी इसका लाभ दिया जा रहा

आयुष्मान भारत योजना का ज़िक्र करते हुए नेमा ने कहा कि इस योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। खास बात यह है कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है।

महिलाओं की भागीदारी समाज में बढ़ी

महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने कन्या भ्रूण हत्या से लेकर बालिका विवाह तक कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिससे महिलाओं की भागीदारी समाज में बढ़ी है।

आत्मनिर्भरता और जीएसटी जैसे निर्णय शामिल

नेमा ने मोदी सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों का भी उल्लेख किया, जिसमें अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक पर रोक, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और जीएसटी जैसे निर्णय शामिल हैं।

“सशक्त भारत” की दिशा में उठाए गए

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, जो दुनिया की सबसे बड़ी खाद्यान्न वितरण योजना है। प्रेस वार्ता में उन्होंने इन उपलब्धियों को “सशक्त भारत” की दिशा में उठाए गए निर्णायक कदम बताया।

संबंधित सामग्री

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड में बिजली संकट के चलते सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में कड़े निर्देश दिए, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी दी।

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

जुर्म गाथा

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवक की हत्या उसके दोस्त द्वारा की गई। लापता युवक का कंकाल जंगल से बरामद हुआ।

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

देश-विदेश

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

TVK के नेता विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने की मंजूरी प्राप्त की; कल चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्य प्रदेश

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में भाजपा के नितिन नवीन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान सरकार ने एग्रीटेक निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बड़े आयोजनों की योजना बनाई है, जिसमें कई उद्योग नेता और निवेशक शामिल होंगे।