Bhopal Railway Overbridge 119 Degree Angle: भोपाल रेलवे ओवरब्रिज 90 नहीं 119 डिग...

bhopal-railway-overbridge-119-degree-correction-pwd-minister

Bhopal Railway Overbridge 119 Degree Angle: भोपाल रेलवे ओवरब्रिज 90 नहीं 119 डिग्री पर बना,PWD मंत्री बोले- रेलवे संग तालमेल कर करेंगे सुधार, खर्च उठाएगा विभाग

bhopal railway overbridge 119 degree angle भोपाल रेलवे ओवरब्रिज 90 नहीं 119 डिग्री पर बनाpwd मंत्री बोले- रेलवे संग तालमेल कर करेंगे सुधार खर्च उठाएगा विभाग

जांच रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Bhopal Railway Overbridge 119 Degree Angle: भोपाल के ऐशबाग इलाके में बना रेलवे ओवरब्रिज 90 डिग्री पर नहीं, बल्कि 119 डिग्री पर बना है। इस बात की पुष्टि खुद मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने की। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल चुकी है और जल्द ही जरूरी सुधार कार्य शुरू होंगे।

 रेलवे के साथ हो रहा तालमेल

PWD मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि रेलवे के साथ समन्वय किया जा रहा है ताकि ब्रिज को ठीक करने का काम हो सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसा डिजाइन तैयार किया जाएगा जिससे भविष्य में कोई दिक्कत न आए। ब्रिज सुधारने का पूरा खर्च पीडब्ल्यूडी विभाग ही वहन करेगा।

read more: आगरा में 12वीं के छात्र की हत्या: दोस्त ने कुएं में फेंका शव, हाथरस में सनसनी

 दोषी इंजीनियरों पर गिरी गाज

ब्रिज के निर्माण में गड़बड़ी के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कदम उठाए हैं। दो चीफ इंजीनियर समेत कुल 7 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा एक रिटायर्ड एसई के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि आगे ऐसी गलती ना हो, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

एक साल पीछे चल रहा प्रोजेक्ट

गौरतलब है कि ऐशबाग में 18 करोड़ की लागत से यह ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। प्रोजेक्ट मई 2022 में शुरू हुआ था और अगस्त 2024 तक पूरा होना था। लेकिन जून 2025 में भी काम अधूरा है। 648 मीटर लंबे और 8 मीटर चौड़े इस ब्रिज में 70 मीटर हिस्सा रेलवे का है।

पौधारोपण अभियान की भी हुई चर्चा

Bhopal Railway Overbridge 119 Degree Angle: ब्रिज विवाद के बीच मंत्री राकेश सिंह ने भोपाल में चल रहे पौधारोपण अभियान की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले 1 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य था, जिसे बढ़ाकर अब ढाई लाख पौधे कर दिया गया है। इन पौधों की सैटेलाइट मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं, संपतिया उइके मामले पर मंत्री ने कहा कि मीडिया में लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं।

read more: छत्तीसगढ़ में प्राचार्यों की पदोन्नति पर से हाईकोर्ट ने हटाई रोक

 

संबंधित सामग्री

Shakti Kapoor Death Rumor: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर ने मृत्यु की अफवाहों पर दिया रिएक्शन

मनोरंजन

Shakti Kapoor Death Rumor: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर ने मृत्यु की अफवाहों पर दिया रिएक्शन

Shakti Kapoor dispels death rumors circulating online with a video statement, urging people to ignore the fake news and highlighting its distressing impact on his family.

Surya Yadav Becomes Father: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी

खेल

Surya Yadav Becomes Father: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी

Indian cricketer Surya Yadav and his wife Devisha celebrated the birth of their first child, a daughter, which Yadav announced via Instagram.

KKR Vs DC IPL 2026: आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला

खेल

KKR Vs DC IPL 2026: आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला

In IPL 2026, Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders face off in the 51st match at Arun Jaitley Stadium. Both teams struggle with mid-table positions.

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

खेल

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

In the 50th match of IPL 2026, LSG beat RCB at Ekana Stadium, despite rain interruptions. Mitchell Marsh scored a century.

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

मध्य प्रदेश

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की याचिका पर हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई स्वीकार कर ली है। कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा, अब मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।