प्रोस्टेट बीमारी में इमामत नहीं कर सकते शहर काजी,आज होगी बैठक

bhopal-masjid-vivad-fatwa-jari

प्रोस्टेट बीमारी में इमामत नहीं कर सकते शहर काजी,आज होगी बैठक

प्रोस्टेट बीमारी में इमामत नहीं कर सकते शहर काजीआज होगी बैठक

Bhopal masjid vivad: भोपाल में जामे एहतमाम मसाजिद कमेटी के दारुल इफ्ता की ओर से जारी एक फतवा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद की स्थिति बन गई है।

[caption id="attachment_141264" align="alignnone" width="901"]एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद[/caption]

शहर काजी से जोड़कर प्रसारित कर रहे

दस्तावेज में एक धार्मिक सवाल के जवाब में बीमारी की स्थिति में इमामत से जुड़ा शरई मत बताया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे भोपाल के शहर काजी से जोड़कर प्रसारित कर रहे हैं।

Bhopal masjid vivad: बता दें की दारुल इफ्ता जाम-ए-एहतमाम मसाजिद कमेटी, भोपाल के नाम से जारी इस दस्तावेज में पूछे गए सवाल में लिखा है कि “किसी शहर के काजी साहब” जो प्रोस्टेट की बीमारी से पीड़ित हैं और जिन्हें पेशाब की बूंदें आने की समस्या है, क्या उनके पीछे नमाज पढ़ना सही होगा या नहीं। इसी सवाल के जवाब में फतवा जारी किया गया है।

[caption id="attachment_141263" align="alignnone" width="898"]फतवा फतवा[/caption]

किसने दिया फतवा

यह फतवा 9 मार्च 2026 को नायब मुफ़्ती सैयद अहमद खान कासमी की ओर से जारी बताया गया है, जिस पर मुफ़्ती-ए-शहर भोपाल की मुहर भी लगाई गई है।

दस्तावेज में सवाल भोपाल के पीरगेट निवासी सहेल अली की ओर से पूछा गया था। हालांकि पूरे दस्तावेज में कहीं भी भोपाल के मौजूदा शहर काज़ी का नाम नहीं है।

Bhopal masjid vivad: इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे सीधे शहर काज़ी से जोड़कर टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई है। धार्मिक जानकारों का कहना है कि इस तरह के फतवे आम तौर पर शरई नियम स्पष्ट करने के लिए दिए जाते हैं और यह जरूरी नहीं होता कि वह किसी खास व्यक्ति के बारे में हो।

आज होगी अहम बैठक

इस फतवे के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने अहम बैठक बुलाई है जिसमें तमाम मुस्लिम धर्म गुरु और संगठनों को बुलाया गया है।

संबंधित सामग्री

कोरबा: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़

कोरबा: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक में जा घुसी।

वीडियो कॉल पर पत्नी से बात… फिर कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान मौत

मध्य प्रदेश

वीडियो कॉल पर पत्नी से बात… फिर कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान मौत

ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान एसएएफ कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना से पहले पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे।

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की व्यवस्था सुचारू, प्रशासन का कड़ा पहरा

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की व्यवस्था सुचारू, प्रशासन का कड़ा पहरा

चारधाम यात्रा के लिए यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेयजल, और मार्ग व्यवस्था के लिए कड़ी निगरानी और प्रबंधन किया जा रहा है।

कौशांबी में बक्से में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, लिव-इन पार्टनर ने की हत्या

उत्तर प्रदेश

कौशांबी में बक्से में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, लिव-इन पार्टनर ने की हत्या

उत्तरप्रदेश के कौशांबी में युवती की लाश लोहे के बक्से में मिलने के 12 दिन बाद पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।

निवाड़ी में दो ट्रकों की टक्कर से लगी आग में दो की मौत

मध्य प्रदेश

निवाड़ी में दो ट्रकों की टक्कर से लगी आग में दो की मौत

निवाड़ी में दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग में ट्रक चालक और क्लीनर की मौत हो गई। हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही।