Bhopal Kidnapping: 5 साल की बच्ची का अपहरण…आरोपी बोला“अकेली बच्ची देख नीयत खराब हो गई

bhopal-kidnapping

Bhopal Kidnapping: 5 साल की बच्ची का अपहरण…आरोपी बोला“अकेली बच्ची देख नीयत खराब हो गई

bhopal kidnapping 5 साल की बच्ची का अपहरण…आरोपी बोला“अकेली बच्ची देख नीयत खराब हो गई

भोपाल के श्याम नगर हनुमान मंदिर के पास से अगवा की गई 5 साल की मासूम बच्ची के अपहरण को लेकर एक और अपडेट सामने आया है... बता दें की मामले में अपहरणकर्ता अजीत राय उर्फ बाबू को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। बता दें की आरोपी भोपाल स्टेशन के पास झाड़ियों के किनारे तीन दिन से छिपा था और पन्नी बीनने का काम करता है। पुलिस ने शहर के करीब 500 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद उसे पकड़ा। [caption id="attachment_111919" align="alignnone" width="300"]Bhopal Kidnapping Bhopal Kidnapping[/caption]

Bhopal Kidnapping: कैसे पकड़ा गया आरोपी

बता दें की हबीबगंज थाने की तीन टीमों और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त अभियान चलाया था। डीसीपी आशुतोष गुप्ता के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बच्ची को अगवा करने और उसके साथ अश्लील हरकतें करने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि बच्ची को मंदिर से उठाकर ऑटो में बैठाया, फिर बोर्ड ऑफिस और आईएसबीटी तक ले गया। वहां उसने चाय पी और मौका मिलने पर गलत काम करने की नीयत थी, लेकिन पुलिस की तलाश अभियान देखकर डर गया और बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

पहले से कई मामले दर्ज

आरोपी ने बताया कि रास्ते में बच्ची रोने लगी तो उसने उसे थप्पड़ मारे। मेडिकल जांच में बच्ची के चेहरे और सिर पर चोट के निशान पाए गए। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और नकबजनी के दो मामले दर्ज हैं।

बच्ची की कराई गई कई जांच

गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में लेबर रूम में बच्ची का मेडिकल कराया गया, जिसमें निमोनिया की भी पुष्टि हुई। बच्ची का अस्पताल में इलाज और काउंसलिंग जारी है।

Bhopal Kidnapping: कब की है ये घटना

घटना बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है, जब श्याम नगर मंदिर के सामने से मासूम लापता हुई। परिजनों ने तुरंत थाने में सूचना दी और पुलिस ने रात भर सर्चिंग चलाई। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर तलाशी के बाद बच्ची गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे आईएसबीटी बस स्टैंड पर मिली।

बच्ची के साथ किया दुष्कर्म ?

शुरुआती जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर जांच जारी रखी है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी "नीयत खराब" थी और मौका मिलता तो बच्ची के साथ गलत काम करता। वर्तमान में बच्ची अस्पताल में आब्जर्वेशन में है और उसका मानसिक स्वास्थ्य सुधारने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नियमित काउंसलिंग की जा रही है।

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।