Illegal land encroachment Bhopal: 99 एकड़ सरकारी जमीन पर मछली परिवार का कब्जा? प...

bhopal-illegal-land-encroachment-machhli-family

Illegal land encroachment Bhopal: 99 एकड़ सरकारी जमीन पर मछली परिवार का कब्जा? प्रशासन की सख्ती, कोठी ध्वस्त, 20 लोगों को नोटिस

illegal land encroachment bhopal 99 एकड़ सरकारी जमीन पर मछली परिवार का कब्जा प्रशासन की सख्ती कोठी ध्वस्त 20 लोगों को नोटिस

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की आशंका, 99 एकड़ की जांच शुरू

Illegal land encroachment Bhopal: भोपाल के कोकता बायपास क्षेत्र में 99 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जिसमें चर्चित मछली परिवार सहित 20 लोगों के नाम सामने आए हैं। पशुपालन विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद प्रशासन ने सीमांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन जमीनों पर कोर्टयार्ड प्रीमियम कॉलोनी विकसित की गई है, जिसे अब शक की नजर से देखा जा रहा है।

अवैध कोठी ढहाई गई, अन्य संपत्तियों की जांच में जुटा प्रशासन

प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध कोठी को ध्वस्त कर दिया है। अब अन्य निर्माणों की जांच शुरू हो गई है। रिकॉर्ड खंगालने के बाद जिन 20 लोगों के नाम सामने आए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर सीमांकन के समय उपस्थित रहने को कहा गया है। पशुपालन विभाग ने भी भूमि पर कब्जे की आशंका जताते हुए पूरी जांच की मांग की है।

जिन्हें भेजे गए नोटिस, नामों की लंबी सूची

प्रशासन ने शफीक अहमद, शावर अहमद, शारिक अहमद, तारिक अहमद, सोहेल अहमद, शावेज अहमद सहित कई बिल्डर्स और अन्य लोगों को नोटिस भेजे हैं। लोधी बिल्डर्स, अवधि रियल स्टेट, निरांक जैन, सुधीर शर्मा, ऊषा सिन्हा, शार्मिला ठाकरे, मीनू जैन, अमित जैन, अनुज साहू, चतर सिंह, पवन कुमार जैसे नाम भी शामिल हैं। साथ ही भोपाल नगर निगम जोन ऑफिस को भी नोटिस जारी किया गया है।

भोपाल सांसद का तीखा बयान, शारिक मछली पर सीधा हमला

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने शारिक मछली पर कड़ा बयान देते हुए कहा कि ऐसे लोगों की जगह जेल में भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोग बड़े-बड़े गिफ्ट देकर हिंदू बेटियों को लव जिहाद में फंसा रहे हैं, नशा देकर वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर रहे हैं।

Illegal land encroachment Bhopal: सांसद ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास ऐसे मामलों की जानकारी है, तो वे सामने आकर प्रशासन को सूचित करें।

 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।