काली मंदिर के बाहर बोरे में मिले मवेशी के अवशेष, हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम

bhopal-gaumas-mamla-kali-mandir

काली मंदिर के बाहर बोरे में मिले मवेशी के अवशेष, हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम

काली मंदिर के बाहर बोरे में मिले मवेशी के अवशेष हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम

Bhopal gaumas mamla: भोपाल में रविवार देर रात तलैया थाने के पास स्थित काली मंदिर के बाहर एक सफेद बोरे में मवेशी के अवशेष मिले। इसे लेकर जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा कर दिया। उन्होंने इसे गाय का अवशेष बताकर सड़क पर चक्काजाम किया। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

[caption id="attachment_142613" align="alignnone" width="1191"]हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम[/caption]

वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल और आला अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम खत्म कर दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने भानु हिंदू की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Bhopal gaumas mamla: हिंदू संगठन ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

संगठन के प्रमुख भानू हिंदू ने बताया कि बोरे में गोवंश की गर्दन कटी हुई थी, जिससे जाहिर होता है कि गाय का कत्ल किया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि गोवंश को कत्ल करने के बाद मंदिर के बाहर फेंकना सामाजिक माहौल खराब करने की कोशिश है।

Bhopal gaumas mamla: एडिशनल डीसीपी ने दिया जांच का भरोसा

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी भी मौके पर पहुंचे। एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तिवारी ने पूरे घटनाक्रम को नवरात्रि के दौरान शहर का माहौल खराब करने की साजिश बताया है। उन्होंने पुराने शहर में देर रात तक खुलने वाली दुकानों पर भी आपत्ति जताई।

2 महीने पहले 26 टन गोमांस मिला था

[caption id="attachment_142614" align="alignnone" width="1181"]आरोपी असलम चमड़ा आरोपी असलम चमड़ा[/caption]

बता दें की भोपाल में पुलिस हेडक्वार्टर (PHQ) के सामने 17 दिसंबर की रात पकड़े गए 26 टन गोमांस के मामले में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पूछताछ में पता चला है कि यहां से गोमांस अरब देशों में सप्लाई किया जाता था, जबकि हड्डियां चीन भेजी जाती थीं।

इस मामले के आरोप में स्लॉटर हाउस का संचालक असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को गिरफ्तार किया गया. और उसपर NSA लगाई गई।

असलम ने पुलिस को बताया कि माल की पैकिंग केवल स्लॉटर हाउस में हुई थी, लेकिन वह आगरा की एक प्रतिष्ठित एग्रो फूड कंपनी का था। पुलिस ने असलम से उसके बिजनेस पार्टनर्स और करीबी गुर्गों की जानकारी हासिल की है। साथ ही, स्लॉटरिंग से पहले जानवरों का चेकअप करने वाले डॉक्टर बेनी प्रसाद गौर की भूमिका को लेकर भी जानकारियां जुटाई गई हैं।

विदेशों में भी फैला है कारोबार

असलम का कारोबार विदेशों तक फैला हुआ है। पुलिस को चाइना से भी असलम के कारोबार जुड़े होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान असलम ने बताया कि उसका माल शिपिंग कंटेनरों के जरिए मुंबई भेजा जाता था और वहां से गल्फ देशों में सप्लाई किया जाता था। वहीं, कई राज्यों बिहार, बेंगलुरु, हैदराबाद और महाराष्ट्र में भी असलम का कारोबार फैला हुआ है। इस बात की पुष्टि खुद असलम ने पूछताछ में की है।

नगर निगम की अनियमितताएं सामने आईं

जिंसी स्थित नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गायों का वध किए जाने और गोमांस मुंबई भेजे जाने के मामले में नगर निगम प्रशासन की सीधी भूमिका सामने आई है। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी वह पत्र भी सामने आ चुका है, जिसके आधार पर मांस को स्लॉटर हाउस से बाहर ले जाने की अनुमति दी गई थी।

स्लॉटर हाउस से इन कर्मचारियों को किया सस्पेंड

स्लॉटर हाउस में तैनात वसीम खान, सलीम खान, राजा खान, शेख यूसुफ, वहीद खान, मोहम्मद फैयाज खान, ईसा मोहम्मद और अब्दुल रहमान को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, युसूफ खान, अब्दुल हकीम और मोहम्मद रफीक को नोटिस थमाए गए हैं।

नगर निगम कार्यालय से फाइल जब्त की

पुलिस ने शुक्रवार को नगर निगम से स्लॉटर हाउस से जुड़ी फाइलें और दस्तावेज जब्त किए। इनमें वर्ष 2014-15 से अब तक के टेंडर, अनुमति पत्र और अन्य रिकॉर्ड शामिल हैं। प्रभारी सहायक यंत्री सौरभ सूद समेत दो कर्मचारियों को लगातार दो दिन से जहांगीराबाद थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

संबंधित सामग्री

उज्जैन में पुलिस ने पति-पत्नी को फंदे से उतारकर बचाई जान, व्हाट्सएप स्टेटस से मिली सूचना

मध्य प्रदेश

उज्जैन में पुलिस ने पति-पत्नी को फंदे से उतारकर बचाई जान, व्हाट्सएप स्टेटस से मिली सूचना

उज्जैन में पति-पत्नी ने आत्महत्या की कोशिश की, व्हाट्सएप स्टेटस से मिली सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों की जान बचाई।

आज होगा RCB और GT के बीच मुकाबला, क्या फिर टॉप 1 पर पहुंच पाएगी RCB?

खेल

आज होगा RCB और GT के बीच मुकाबला, क्या फिर टॉप 1 पर पहुंच पाएगी RCB?

In IPL 2026, RCB and GT will face off in their 7th match. Both teams have equal wins in their past encounters, making this an eagerly awaited match.

CSK vs MI IPL 2026: MI को CSK के हाथों मिली शर्मनाक हार, तिलक और ओवरटन के बीच हुई बहस!

खेल

CSK vs MI IPL 2026: MI को CSK के हाथों मिली शर्मनाक हार, तिलक और ओवरटन के बीच हुई बहस!

In the 33rd match of IPL 2026, CSK beat MI by 103 runs, with Sanju Samson scoring a century. Akeal Hosein also starred with 4 wickets.

टिहरी में खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत,पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड

टिहरी में खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत,पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के टिहरी में पिकअप खाई में गिरने से 8 की मौत, 2 घायल। पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, राहत सहायता की घोषणा।

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।