BHOPAL CRIME: मिसरोद में कैफे पर 20 नकाबपोशों ने किया हमला... 3थानो की पुलिस जांच में जुटी

bhopal-crime-5

BHOPAL CRIME: मिसरोद में कैफे पर 20 नकाबपोशों ने किया हमला... 3थानो की पुलिस जांच में जुटी

bhopal crime मिसरोद में कैफे पर 20 नकाबपोशों ने किया हमला 3थानो की पुलिस जांच में जुटी

BHOPAL CRIME:  भोपाल के मिसरोद इलाके में देर रात मैजिक स्पॉट कैफे पर नकाबपोशों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब 20 से ज्यादा नकाबपोश हमलावर महज दो मिनट में कैफे में घुसे और तलवार तथा डंडों से जमकर तोड़फोड़ कर भाग निकले। घटना के तुरंत बाद सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए और पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमें मौके पर लगाई। शुरुआती जांच में पुलिस इस वारदात को किसी रंजिश के साथ के साथ जोड़कर देख रही है.. [caption id="attachment_117853" align="alignnone" width="300"]BHOPAL CRIME: BHOPAL CRIME:[/caption] पुरानी रंजिश हमले का कारण? डीसीपी जोन 2 विवेक सिंह के अनुसार, हमलावरों की हरकतों को देखने पर साफ नजर आता है कि उनकी मंशा किसी तरह की लूट नहीं थी... वे सीधे अंदर आए, तोड़फोड़ की और निकल गए... न कोई सामान छीना गया, न कैश काउंटर को निशाना बनाया गया। इससे पुलिस को यह शक मजबूत हुआ है कि पूरा मामला पुरानी रंजिश या किसी निजी विवाद से जुड़ा हो सकता है। दो संदेहियों से पूछताछ जारी... BHOPAL CRIME: घटना के बाद दर्ज हुई एफआईआर में जिन नामों का उल्लेख था, उनके आधार पर पुलिस ने दो लोगों को राउंड अप किया है।  डीसीपी विवेक सिंह के मुताबिक, दोनों संदेहियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि मामला किस वजह से बढ़ा, क्या यह कोई पुराना विवाद था या किसी तरह की व्यक्तिगत दुश्मनी। पुलिस सभी संभावनाओं पर काम कर रही है।

सभी टीमें लगातार फील्ड में जुटी

हमले की गंभीरता को देखते हुए मिसरोद, बागसेवनिया और कटारा हिल्स थानों की संयुक्त टीमें बना दी गई हैं। ये टीमें अलग-अलग एंगल पर काम कर रही हैं, जिनमें सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, संदिग्धों के रूट मैप का अध्ययन, स्थानीय विवादों की पड़ताल और कैफे से जुड़े पुराने मामलों की जांच शामिल है। पुलिस का कहना है कि सभी टीमें लगातार फील्ड में जुटी हैं।

एफआईआर में पांच नामजद

कैफे संचालक सक्षम गिरि ने योगी, निखिल, अभिषेक सहित पांच लोगों को नामजद किया है और साथ ही अज्ञात आरोपियों पर भी मामला दर्ज कराया है। सक्षम ने हमले के पीछे किसी ठोस विवाद का खुलासा नहीं किया है।

संबंधित सामग्री

मध्य प्रदेश में देर रात सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में देर रात सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना में शामिल टवेरा गाड़ी ट्राली से टकराई थी।

मोहनी एकादशी पर बाबा महाकाल का मोहनी स्वरुप में श्रंगार, दर्शन कर मंत्रमुग्ध श्रद्धालु 

सनातन

मोहनी एकादशी पर बाबा महाकाल का मोहनी स्वरुप में श्रंगार, दर्शन कर मंत्रमुग्ध श्रद्धालु 

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। जलाभिषेक, पंचामृत पूजन और भस्म अर्पण के साथ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

देश-विदेश

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले BJP और TMC समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। पत्थरबाजी, बमबाजी और गोली लगने के दावे से माहौल तनावपूर्ण है। सुरक्षा बढ़ाई गई है।

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।