भोपाल- ब्रिज के पिलर से टकराई कार, टूर्स एंड ट्रेवल्स कंपनी संचालक की मौत

bhopal-accident-car-collides-with-bridge-pillar-one-dead

भोपाल- ब्रिज के पिलर से टकराई कार, टूर्स एंड ट्रेवल्स कंपनी संचालक की मौत

भोपाल- ब्रिज के पिलर से टकराई कार टूर्स एंड ट्रेवल्स कंपनी संचालक की मौत

Bhopal accident: रविवार तड़के भोपाल-इंदौर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठा उसका दोस्त गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

Bhopal accident: इंदौर जाते वक्त हुआ हादसा

यह दुर्घटना भोपाल के खजूरी जोड़ इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक मृतक अपने रिश्तेदार के निधन की खबर मिलने के बाद दोस्त के साथ इंदौर के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में ही यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। टूर्स एंड ट्रेवल्स कारोबारी था मृतक पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गौरव सिंह (30) के रूप में हुई है, जो अवधपुरी इलाके में रहता था और टूर्स एंड ट्रेवल्स का कारोबार चलाता था। रविवार सुबह करीब 3 बजे वह अपने दोस्त लकी के साथ कार से निकला था।

Bhopal accident: दोस्त की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल उसका दोस्त लकी गंभीर रूप से जख्मी है। उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां निर्माण कार्य के कारण सड़क को वन-वे किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गौरव सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी को पास देने की कोशिश कर रहा था, तभी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पिलर से जा टकराई।इस पूरे मामले ने एक बार फिर अधूरे निर्माण और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चार साल पहले हुई थी शादी

गौरव की चार साल पहले शादी हुई थी। उसने अपने दम पर ट्रेवल्स का कारोबार खड़ा किया था। परिवार में उसकी असमय मौत से गहरा सदमा है। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों को लेकर हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।फिलहाल पुलिस हादसे की असली वजह जानने में जुटी है, वहीं परिवार और दोस्तों के लिए यह घटना एक गहरा झटका बन गई है। अब निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस हादसे की पूरी तस्वीर साफ करेगी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।