MP NEWS :भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियां तेज,करीब 50 हजार लोगों के लिए खाना बनेगा

bhopal-78th-aalmi-tablighi-ijtema-preparations

MP NEWS :भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियां तेज,करीब 50 हजार लोगों के लिए खाना बनेगा

mp news भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियां तेजकरीब 50 हजार लोगों के लिए खाना बनेगा

Bhopal 78th Aalmi Tablighi Ijtema : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 14 से 17 नवंबर 2025 तक 78वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन ईंटखेड़ी स्थित घासीपुरा में 350 एकड़ के विशाल मैदान में होगा। इस धार्मिक सम्मेलन में देश-विदेश से करीब 12 लाख से 15 लाख जायरीन (श्रद्धालु) शामिल होंगे, जो इसे विश्व के सबसे बड़े इस्लामी समागमों में से एक बनाता है।

रेलवे और अन्य परिवहन व्यवस्थाएं

इज्तिमा को लेकर रेलवे प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन पर 50 हजार लोगों के लिए भोजन एवं बैठने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में चार नए टिकट काउंटर और छह एटीवीएम मशीनें लगाई गई हैं। भीड़ को संभालने के लिए भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस और भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ की विशेष टीमें तैनात होंगी। READ MORE :युवक ने गर्लफ्रेंड को गोली मारी, भोपाल एम्स में भर्ती

इज्तिमा स्थल पर व्यापक व्यवस्थाएं

घासीपुरा स्थित इज्तिमाघाट परिसर में 120 एकड़ का विशाल पंडाल तैयार किया गया है, जहां खानपान, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और सफाई के लिए हजारों वालंटियर्स दिन-रात जुटे हुए हैं। यहां चारों गेट पर मेडिकल कैंप, अस्थायी अस्पताल और फायर टीम तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी, 4,500 जवान लगाए गए हैं। पार्किंग के लिए 71 जोन बनाए गए हैं, जिसमें डेढ़ लाख दोपहिया, 50 हजार चारपहिया, 1000 बसें और ट्रक-ट्रैक्टर्स के लिए पर्याप्त जगह है।

भोजन व्यवस्था

हर दिन करीब 50 हजार लोगों के लिए खाना तैयार होगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती है, जिसमें सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं। आयोजकों और प्रशासन ने इस बार अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए व्यवस्था पुख्ता की है जायरीन का अनुभव सुरक्षित और सुव्यवस्थित रहे।    

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।