उज्जैन में 70 फीट गहरे गड्ढे में फंसा 3 साल का भागीरथ,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

bhagiratha-rescue-operation

उज्जैन में 70 फीट गहरे गड्ढे में फंसा 3 साल का भागीरथ,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उज्जैन में 70 फीट गहरे गड्ढे में फंसा 3 साल का भागीरथरेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bhagiratha rescue operation: उज्जैन के बड़नगर में 3 साल का मासूम भागीरथ बोरवेल में फंसा है. उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है. बच्चा 70 फीट गहरे गड्ढे में फंसा है. कल देर शाम खेलते समय वह एक खुले बोरवेल में गिर गया था.

[caption id="attachment_146227" align="alignnone" width="1187"]उज्जैन में 70 फीट गहरे गड्ढे में फंसा 3 साल का भागीरथ उज्जैन में 70 फीट गहरे गड्ढे में फंसा 3 साल का भागीरथ[/caption]

बता दें कि पहले बच्चा 30 से 35 फीट पर फंसा हुआ था, लेकिन जैसे ही बच्चे को बाहर निकलने का प्रयास किया गया तो बच्चा 70 फीट गहरे गड्ढे तक पहुंच गया, जिससे रेस्क्यू टीम को और मशक्कत करनी पड़ रही है.

Bhagiratha rescue operation: 5 से अधिक जेसीबी लगाई

इसको लेकर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही 5 से अधिक जेसीबी पोकलेन लगाकर बोरवेल के आसपास खुदाई की जा रही है। जिससे बच्चे तक आसानी से रेस्क्यू टीम पहुंच सके और उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

उज्जैन और इंदौर की SDRF टीमों ने सबसे पहले मोर्चा संभाला. इसके साथ ही हरदा से एसडीआरएफ की एक विशेष एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई है, जो बोरवेल रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशिक्षित मानी जाती है.

Bhagiratha rescue operation: बोरवेल के पास खुदाई

बता दें कि बचाव कार्य को तेज करने के लिए बोरवेल के आसपास समानांतर गड्ढा खुदाई की जा रहा है, ताकि दूसरी दिशा से बच्चे तक पहुंचा जा सके. इसके लिए मौके पर 5 से अधिक जेसीबी और पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं, जिससे खुदाई की जा रही है. प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि मासूम बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

3 साल का है भागीरथ

दरअसल, तीन साल का भागीरथ उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्र स्थित बोरवेल में गिरा है। घटना स्थल जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर बड़नगर के झालरिया गांव में है। इस गांव के जंगल में एक चरवाहा समूह ठहरा हुआ था। सभी राजस्थान के पाली जिले से मलावा में भेड़ चराने आए हुए हैं।गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे 3 साल का मासूम, जिसका नाम भागीरथ बताया जा रहा है, वह बोरवेल में गिर गया। बच्चे से कुछ ही दूरी पर मां काम कर रही थी उसने बच्चे को बोरवेल में गिरते हुए देखा। शोर मचाने पर समूह के अन्य सदस्य आए और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई।

संबंधित सामग्री

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

उत्तराखंड

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

UBSE ने 10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% पास प्रतिशत के साथ 2026 का परिणाम घोषित किया। बागेश्वर दोनों कक्षाओं में टॉप पर रहा।

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने पति के खिलाफ गलत सबूत पेश कर तलाक प्राप्त किया, ननद को पति की पत्नी बताते हुए कोर्ट को गुमराह किया।

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

लाइफ स्टाइल

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Learn how to make a cooling and healthy cucumber chutney that enhances your meals and aids digestion, perfect for summer.

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट के पास नवनिर्मित वैली ब्रिज का उद्घाटन किया गया, जिससे यातायात में सुधार और जाम कम होने की उम्मीद है।