Betul: प्रेम प्रसंग में युवक की मौत, महिला के परिजनों समेत 11 गिरफ्तार

betul

Betul: प्रेम प्रसंग में युवक की मौत, महिला के परिजनों समेत 11 गिरफ्तार

betul प्रेम प्रसंग में युवक की मौत महिला के परिजनों समेत 11 गिरफ्तार

Betul: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग एक युवक की जान ले बैठा। जानकारी के मुताबिक, 3 जून को एक महिला अपने ससुराल से मायके आई थी और अगले ही दिन यानी 4 जून को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। 7 जून को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पति और परिजनों ने शाहपुर थाने में दर्ज कराई। [caption id="attachment_88725" align="alignnone" width="300"]Betul Betul[/caption]

Betul: दोनों को पकड़कर गुरगुंदा गांव ले जाया गया

बाद में महिला ने खुद फोन कर परिजनों को प्रेमी संग भागने की बात बताई। समझाइश के बाद वह प्रेमी के साथ वापस लौटने को तैयार हो गई और दोनों इटारसी से बैतूल लौट रहे थे। रास्ते में भौंरा बस स्टैंड पर परिजनों ने उन्हें एक निजी बस में ढूंढ निकाला। बस से उतारने के बाद कहासुनी हुई और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनों को पकड़कर गुरगुंदा गांव ले जाया गया।

Betul:इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई

गांव में महिला के परिजनों व अन्य लोगों ने युवक के साथ बुरी तरह मारपीट की। बाद में महिला और प्रेमी को शाहपुर थाने लाया गया। युवक की हालत देख पुलिस को शक हुआ और मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

Betul: इलाके में सनसनी फैल गई

महिला की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से शुरू होकर हत्या तक पहुंच गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। READ MORE: भोपाल का 90 डिग्री ब्रिज सुधरेगा..ट्रोलिंग के बाद दिया आदेश, इंजीनियर्स पर होगी कार्रवाई

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।