बैतूल: दीवार से टकराते ही चकनाचूर बोलेरो, 2 की मौत, एयरबैग भी नहीं बचा सके जान

betul-accident-bolero-crash-kills-2-4-injured

बैतूल: दीवार से टकराते ही चकनाचूर बोलेरो, 2 की मौत, एयरबैग भी नहीं बचा सके जान

बैतूल दीवार से टकराते ही चकनाचूर बोलेरो 2 की मौत एयरबैग भी नहीं बचा सके जान

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सारणी स्टेट हाईवे पर एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

बोलेरो के उड़ गए परखच्चे

यह हादसा गौठाना इलाके में हुआ, जहां बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि दीवार से टकराते ही वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद जोरदार आवाज सुनाई दी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गाड़ी के एयरबैग खुलने के बावजूद दो लोगों की जान नहीं बच सकी।

मृतक और घायलों की पहचान

हादसे में अर्जुन नगर निवासी प्रफुल्ल ठोके (25) और पुनीत ठाकरे (25) की मौत हो गई।घायलों में पप्पू प्रजापति (23), राजू यादव (26), अभिषेक वडिवा (26) और 14 वर्षीय संगम राठौर शामिल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CCTV में कैद हुआ हादसा

हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो दीवार से टकराते दिखाई दे रही है।वीडियो में टक्कर की भयावहता साफ देखी जा सकती है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना गंभीर था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की सटीक वजह क्या थी।

संबंधित सामग्री

सीएम मान के बयान पर विक्रमजीत साहनी ने किया पलटवार

पंजाब

सीएम मान के बयान पर विक्रमजीत साहनी ने किया पलटवार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी के बीच गहराता राजनीतिक टकराव; आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी।

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन, CM शर्मा ने किया शुभारंभ

राजस्थान

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन, CM शर्मा ने किया शुभारंभ

जयपुर में हुआ 'हर बूथ महिला मजबूत कार्यक्रम' का आयोजन। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना की।

बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, बोरे में भरकर लाश फेंकी, फिर की दूसरी शादी

बिहार

बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, बोरे में भरकर लाश फेंकी, फिर की दूसरी शादी

बिहार के छपरा में डिप्लोमा इंजीनियर दीपक कुमार ने अपनी मौसेरी बहन और पत्नी आराध्या की हत्या कर दी। दोनों ने घरवालों की मर्जी के बिना शादी की थी।

CM बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे सम्राट चौधरी, अफसरों को दिया अल्टीमेटम

बिहार

CM बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे सम्राट चौधरी, अफसरों को दिया अल्टीमेटम

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद संभालने के बाद अपने पहले दौरे पर तारापुर पहुंचे और अफसरों को कड़े निर्देश जारी किए।

नरेंद्र मोदी की बनगांव में रैली, TMC पर साधा निशाना

देश-विदेश

नरेंद्र मोदी की बनगांव में रैली, TMC पर साधा निशाना

PM नरेंद्र मोदी ने बनगांव की रैली में TMC की आलोचना की, उन्होंने दावा किया कि BJP दूसरे चरण में जीतेगी। उन्होंने बंगाल के युवाओं की प्रतिभा की प्रशंसा की।