MP NEWS : बैतूल में संघ प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ मारपीट, इलाके में बढ़ा तैनाव

assault-rss-pracharak-shishupal-yadav-betul-communal-tension

MP NEWS : बैतूल में संघ प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ मारपीट, इलाके में बढ़ा तैनाव

mp news  बैतूल में संघ प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ मारपीट इलाके में बढ़ा तैनाव

RSS Pracharak Assault Betul : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ मारपीट की घटना ने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया है। मामूली सड़क हादसे में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दो समुदाय आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरु की है।

घटना का विवरण

शिशुपाल यादव किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उनकी बाइक को कट मार दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो हाथापाई में बदल गई। यादव को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों समुदायों के लोग सड़कों पर उतर आए।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया और अन्य की तलाश जारी है। तनाव वाले इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है और मुलताई थाना प्रभारी को हटा दिया गया। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी व एसपी वीरेंद्र जैन ने मौके पर पहुंचकर शांति बनाए रखने की अपील की।

विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान

बैतूल में संघ प्रचारक के साथ हाथापाई पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है रामेश्वर शर्मा ने कहा, कि प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव की सरकार ये बिरयानी खिलाने वाली सरकार नहीं है पूरा इलाज होगा। दुकानों में तोड़फोड़ करना आगजनी करके दहशत करने वालों पर मोहन सरकार का डंडा चलेगा।

शहर में फैला तनाव

शहर के इलाके में कई जगह पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई। प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। भीड़ ने पुलिस वाहन को रोकने और हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाने का प्रयास भी किया।

पुलिस की तत्परता

पुलिस अधीक्षक (SP) वीरेंद्र जैन ने कहा, घटना के कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। स्थिति अब नियंत्रण में है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। हम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।

हिंदू संगठन का विरोध

हिन्दू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कब्जे को हटाने की मांग की। प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में कड़ी नजर रखी है। मुलताई के इस विवाद ने सामान्य सड़क हादसे से बढ़कर व्यापक सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया से अब स्थिति नियंत्रण में है। सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है,जिससे शांति बनी रहे और सामुदायिक सौहार्द वापस लौटे। आरएसएस कार्यकर्ता देवराज लोखंडे ने कहा, कि आरएसएस के प्रमुख कार्यकर्ता पर हुए हमले से समाज में आक्रोश है। हमारी मांग है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो और उनके अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएं।      

संबंधित सामग्री

MP Laptop Yojana में बड़ा बदलाव: पहली बार में 75% लाने वालो को ही मिलेगा लैपटॉप

मध्य प्रदेश

MP Laptop Yojana में बड़ा बदलाव: पहली बार में 75% लाने वालो को ही मिलेगा लैपटॉप

मध्यप्रदेश लैपटॉप योजना में नया नियम लागू। अब केवल पहली बार में 75% अंक लाने वाले छात्रों को ही मिलेगा लाभ, दूसरी परीक्षा वालों को बाहर किया गया।

Palash Muchhal Fraud Case: स्मृति मंधाना की दोस्त ने पलाश मुछाल पर कराया FIR दर्ज

मनोरंजन

Palash Muchhal Fraud Case: स्मृति मंधाना की दोस्त ने पलाश मुछाल पर कराया FIR दर्ज

Music composer Palash Muchhal faces fraud charges and caste-based insults filed by cricketer Smriti Mandhana's friend, Vijayan Mane.

जहा-जहा मोहन वहां-वहां खिला कमल.. CM डॉ यादव ने पलटी पश्चिम बंगाल की बाजी!

मध्य प्रदेश

जहा-जहा मोहन वहां-वहां खिला कमल.. CM डॉ यादव ने पलटी पश्चिम बंगाल की बाजी!

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में 294 सीटों में से 206 जीतकर बड़ी जीत हासिल की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सक्रिय रूप से प्रचार किया।

नतीजों के बाद बंगाल में हिंसा ! दफ्तर जले, मूर्तियां टूटीं, जाने कहां-कहां, क्या हुआ

देश-विदेश

नतीजों के बाद बंगाल में हिंसा ! दफ्तर जले, मूर्तियां टूटीं, जाने कहां-कहां, क्या हुआ

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा भड़की। TMC दफ्तरों में आगजनी, लेनिन की मूर्ति तोड़ी गई, BJP-TMC एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

साउथ एक्टर जीवा के पिता आर.बी. चौधरी का कार हादसे में निधन!

मनोरंजन

साउथ एक्टर जीवा के पिता आर.बी. चौधरी का कार हादसे में निधन!

R.B. Chaudhary, father of actor Jiiva and a celebrated film producer, died in a road accident in Beawar, Rajasthan on May 5.