भोपाल में अब घर बैठे 48 घंटे में मिलेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

aiims-bhopal-digital-birth-death-certificate-system

भोपाल में अब घर बैठे 48 घंटे में मिलेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

भोपाल में अब घर बैठे 48 घंटे में मिलेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल ने मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत देते हुए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। नई प्रणाली के तहत अब 48 घंटे के भीतर घर बैठे ही ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकेगा।

पूरी प्रक्रिया हुई डिजिटल

एम्स द्वारा विकसित इस ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से आवेदन, सत्यापन और प्रमाण पत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है। इससे लोगों को अस्पताल के काउंटर पर बार-बार जाने की आवश्यकता नहीं होगी।एम्स के निदेशक डॉ. माधवानंद ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को सरल और तेज सुविधा उपलब्ध कराना है। डिजिटल प्रक्रिया से समय की बचत के साथ पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

कैसे काम करेगा सिस्टम

नई व्यवस्था के तहत नर्सिंग स्टाफ और ड्यूटी डॉक्टर ऑनलाइन मॉड्यूल में माता-पिता की पहचान, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म या मृत्यु का समय तुरंत दर्ज करेंगे। इसके बाद मेडिकल रिकॉर्ड विभाग द्वारा डेटा का सत्यापन किया जाएगा और प्रमाण पत्र की डिजिटल कॉपी पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी।इस प्रणाली को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। इसके विकास में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर की तकनीकी सहायता ली गई है।

मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ

इस नई सुविधा से न केवल भोपाल बल्कि मध्यप्रदेश के अन्य जिलों के मरीजों को भी राहत मिलेगी। अब उन्हें प्रमाण पत्र के लिए अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूरी प्रक्रिया घर बैठे पूरी हो सकेगी।

दंत स्वास्थ्य पर भी जागरूकता कार्यक्रम

इसी बीच एम्स भोपाल में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दंत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित ब्रशिंग, संतुलित आहार और समय-समय पर जांच से दांतों और मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों से बचाव संभव है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को दंत रोगों के लक्षण, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

संबंधित सामग्री

CM सम्राट ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, कहा - मेरे घर का भी अतिक्रमण हटा

बिहार

CM सम्राट ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, कहा - मेरे घर का भी अतिक्रमण हटा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कठोर नीति अपनाई, यहाँ तक कि उनके घर की सीढ़ी भी तोड़ी गई।

बंगाल चुनाव: योगी का TMC सरकार पर तीखा हमला, बोले - बंगाल में UP की व्यवस्था की जरूरत

देश-विदेश

बंगाल चुनाव: योगी का TMC सरकार पर तीखा हमला, बोले - बंगाल में UP की व्यवस्था की जरूरत

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ ने TMC पर कई आरोप लगाए, जिसमें डेमोग्राफी बदलने और धार्मिक परंपराओं पर प्रतिबंध की बात कही।

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

राजस्थान

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा भड़क उठी, जिसमें एक युवक की हत्या हुई और कई घरों में आग लगी।

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल के हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर BJP समर्थकों ने हमला किया। इसमें सांसद और ड्राइवर को चोटें लगीं।

शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, भड़क उठे रितेश देशमुख, अब बाबा बागेश्वर ने मांगी माफी

मध्य प्रदेश

शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, भड़क उठे रितेश देशमुख, अब बाबा बागेश्वर ने मांगी माफी

छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में विवादित बयान देने के बाद, बागेश्वर बाबा ने माफी मांग ली है। इस पर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की।