इंदौर के बाद अब भोपाल की बारी! हजारो लोग पी रहे राजधानी में गंदा पानी

after-indore-now-it-is-bhopal-turn

इंदौर के बाद अब भोपाल की बारी! हजारो लोग पी रहे राजधानी में गंदा पानी

इंदौर के बाद अब भोपाल की बारी हजारो लोग पी रहे राजधानी में गंदा पानी

After Indore now it is Bhopal turn: क्या इंदौर के बाद अब भोपाल की बारी है... क्योकी भोपाल की जनता भी सालों से गंदा पानी पी रही है.. दरहसल भोपाल के खानूगांव, आदमपुर छावनी और वाजपेयी नगर का ग्राउंड वाटर दूषित निकला है. यहां से लिए गए 4 सैंपल फेल हो गए हैं.

[caption id="attachment_127065" align="alignnone" width="551"]वाजपेयी नगर का ग्राउंड वाटर वाजपेयी नगर का ग्राउंड वाटर[/caption]

अबतक 20 जानें जा चुकी

इस पानी में 'ई-कोलाई' बैक्टीरिया मिला है. और यही बैक्टीरिया इंदौर के भागीरथपुरा के लोगों की मौत की वजह है. जिसके चलते अबतक 20 जानें जा चुकी हैं.

हालांकि इसको लेकर भोपाल नगर निगम के अफसर कर रहे हैं कि.. ये सप्लाई का नहीं बल्कि ग्राउंड वाटर है. इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है.

After Indore now it is Bhopal turn:लेकिन अभी भी खानूगांव में करीब 2 हजार लोग गंदा पानी पी रहे हैं.

[caption id="attachment_127066" align="alignnone" width="300"]Bhopal Bhopal[/caption]

बता दें की खानूगांव वार्ड की पार्षद रेहाना सुल्तान हैं. और पार्षद प्रतिनिधि मो. जहीर ने खुद कुएं में सीवेज जाते हुए वीडियो बनाया था.

वहीं, कांग्रेस विधायक अकील ने भी नगर निगम के इंजीनियरों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर फटकार लगाई थी.

2000 लोगों को पानी पहुंचाया जा रहा

जहीर ने बताया कि खानूगांव क्षेत्र में कई दिनों से सीवेज का पानी कुएं में जा रहा है. और वहीं से 2000 लोगों को पानी पहुंचाया जा रहा है.

इसकी लिखित तौर पर 15 दिन पहले शिकायत की गई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया. इस कारण लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है.

After Indore now it is Bhopal turn:वाटर सप्लाई नहीं किया जा रहा

[caption id="attachment_127067" align="alignnone" width="531"]4 नमूनों में बैक्टीरिया मिला 4 नमूनों में बैक्टीरिया मिला[/caption]

इस मामले को लेकर नगर निगम अफसरों का कहना है कि.. आदमपुर छावनी, बाजपेई नगर और खानूगांव क्षेत्र में भूजल आधारित जल स्त्रोतों से वाटर सप्लाई नहीं किया जा रहा है.

बता दें की बुधवार को कुल 250 वाटर सैंपल का परीक्षण किया गया. इनमें से 4 नमूनों में बैक्टीरिया मिला है.

आदमपुर में कचरे का पहाड़

[caption id="attachment_127068" align="alignnone" width="531"]पानी को तरस रहे पानी को तरस रहे[/caption]

दरहसल आदमपुर कचरा खंती के एक किमी दायरे के 5 गांव हैं. और यहां के 4 हजार से ज्यादा लोग शुद्ध हवा और पानी को तरस रहे हैं.

22 वार्ड डेंजर जोन में

अब तक हुई पड़ताल में सामने आया है कि भोपाल के करीब 22 वार्ड ऐसे हैं, जहां 400 किलोमीटर लंबी पानी की पाइप लाइन सीवेज के साथ ही बिछी हुई है.

बताया जाता है कि यह लोहे की पाइप लाइन अपनी उम्र पूरी कर चुकी है। इस कारण सबसे ज्यादा लीकेज यहीं होते हैं.

शहर के 2.71 लाख नल कनेक्शन में से करीब 75 हजार नल कनेक्शन की लाइन बदलने की जरूरत है.

पानी सप्लाई 85% इलाकों में होती

[caption id="attachment_127070" align="alignnone" width="300"]पानी सप्लाई 85% इलाकों में होती पानी सप्लाई 85% इलाकों में होती[/caption]

बता दें की शहर में अभी पानी सप्लाई 85% इलाकों में होती है. यह सभी वैध कॉलोनियां हैं.

नगर निगम अवैध कॉलोनियों में पानी की सप्लाई नहीं करता है. अभी कुल 2.71 लाख कनेक्शन हैं, जो बढ़कर 3.10 लाख हो जाएंगे. इससे हर दिन 514 मिलियन लीटर पानी सप्लाई हो सकेगा.

संबंधित सामग्री

दिल्ली: विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में आग, 9 की मौत, AC में धमाके से मचा हड़कंप

देश-विदेश

दिल्ली: विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में आग, 9 की मौत, AC में धमाके से मचा हड़कंप

दिल्ली के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में AC ब्लास्ट की आशंका है। करीब 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया।

इंदौर में ड्यूटी पर खड़े दो आरक्षकों को कार ने उड़ाया, आरोपी भी निकला पुलिसकर्मी

मध्य प्रदेश

इंदौर में ड्यूटी पर खड़े दो आरक्षकों को कार ने उड़ाया, आरोपी भी निकला पुलिसकर्मी

इंदौर में तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात दो आरक्षकों को टक्कर मार दी। आरोपी खुद पुलिसकर्मी निकला और नशे में था। हादसे का VIDEO सामने आया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।