Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Maa Harsiddhi Dham Tarawali: तरावली स्थित मां हरसिद्धि धाम: एक अद्भुत धार्मिक स्थल
  • सनातन

Maa Harsiddhi Dham Tarawali: तरावली स्थित मां हरसिद्धि धाम: एक अद्भुत धार्मिक स्थल

Hema Gupta November 3, 2025

Maa Harsiddhi Dham Tarawali: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर रसिया तहसील के तरावली गांव में स्थित मां हरसिद्धि धाम अपनी अद्भुत मान्यताओं, ऐतिहासिक कथा और श्रद्धालुओं की अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर धार्मिक ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का भी केंद्र माना जाता है।

Read More: Jugal Kishore Temple: इस जगह है मिनी वृंदावन धाम, विराजमान हैं जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र!

उल्टी परिक्रमा की अनोखी परंपरा…

तरावली के इस मंदिर की सबसे अनोखी परंपरा है — उल्टी परिक्रमा। यहां भक्त सीधे परिक्रमा करने के बजाय उल्टी दिशा में परिक्रमा करते हैं।

मान्यता है कि उल्टी परिक्रमा करने से अधूरे काम पूरे होते हैं और मनोकामनाएं जल्दी पूर्ण होती हैं, जब भक्तों की इच्छा पूरी हो जाती है, तो वे सीधी परिक्रमा कर माता को धन्यवाद देने जरूर लौटते हैं।

संतान प्राप्ति की विशेष मान्यता….

इस मंदिर में संतान प्राप्ति की भी विशेष मान्यता है। कहा जाता है कि जिन महिलाओं को संतान सुख नहीं मिलता, वे मंदिर के पीछे बहने वाली वाह्य नदी में स्नान कर मां हरसिद्धि की पूजा करती हैं। ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होती है और माता उन्हें संतान का आशीर्वाद देती हैं। मां हरसिद्धि की अनोखी मूर्ति और आरती परंपरा।

यहां मां हरसिद्धि के धड़ की पूजा विशेष रूप से की जाती है, क्योंकि उनके चरण काशी में और शीश उज्जैन में स्थित हैं। तरावली में धड़ स्वरूप माता की आराधना होती है। यहां आज भी माता की आरती खप्पर से की जाती है, जो श्रद्धालुओं की गहरी भक्ति और परंपरा के प्रति निष्ठा को दर्शाती है।

राजा विक्रमादित्य से जुड़ी कथा…

महंत मोहन गिरी के अनुसार, इस मंदिर का संबंध राजा विक्रमादित्य से भी है। कहानी के अनुसार, उज्जैन के शासक विक्रमादित्य ने काशी में मां हरसिद्धि की आराधना की थी और उनसे उज्जैन चलने की प्रार्थना की थी।
माता ने शर्त रखी कि उनके चरण वहीं तरावली में रहेंगे। जब राजा उज्जैन ले जाने लगे, तो सुबह होने पर माता तरावली के जंगल में विराजमान हो गईं।

आखिरकार माता ने शीश उज्जैन भेजने की अनुमति दी, जबकि धड़ तरावली में और चरण काशी में विराजमान रहे।

वाह्य नदी का उद्गम स्थल…

कहा जाता है कि पूजा के दौरान राजा विक्रमादित्य को स्नान हेतु जल की आवश्यकता पड़ी, तब माता हरसिद्धि ने अपने हाथों से जलधारा प्रवाहित की, जिससे वाह्य नदी का उद्गम हुआ।
तब से यह नदी इस स्थान की पवित्र पहचान बन गई है।

धार्मिक और प्राकृतिक महत्व का संगम…

तरावली स्थित मां हरसिद्धि धाम न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य भी भक्तों को आकर्षित करता है।
यह स्थान आस्था, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत मेल है।
यहां की उल्टी परिक्रमा की परंपरा, संतान प्राप्ति की मान्यता, और राजा विक्रमादित्य से जुड़ी कथा इस मंदिर को मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक बनाती है।

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: एमपी सरकार महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपए देगी
Next: aaj ka rashifal in hindi: 04 November 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”

Related Stories

Holika Dahan 2026 Date
  • सनातन

Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…

Hema Gupta March 1, 2026
Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
Maa Saraswati Mandir
  • सनातन

Maa Saraswati Temple Mp: ऐसा मंदिर जहां माता का स्याही से किया जाता है अभिषेक!

Hema Gupta February 24, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.