Prakash Raj On Ramayana: मशहूर साउथ एक्टर प्रकाश राज अकसर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उहोंने ‘रामायण’ को लेकर ऐसा बयान दे दिया है कि, लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि- ‘राम-लक्ष्मण ने रावण के बगीचे से फल चुराया था’।

आखिर प्रकाश राज ने ऐसा क्या कहा?
‘रामायण’ पर तंज कसते हुए उन्होंने अपना वर्जन सुनाते हुए कहा कि-
“राम, लक्ष्मण और सीता साउथ की तरफ आ रहे. तभी लक्ष्मण ने कहा-‘राम!’
क्या हुआ लकी?’
यहां पर एक जंगल है.’
राम ने कहा-‘नहीं, ये किसी का खेत है.’
वहां फल हैं. क्या हम उन्हें खा सकते हैं?’
‘हां.’
लक्ष्मण ने पूछा-‘पर क्या ये चोरी है?’
राम ने कहा-‘नहीं, अगर तुम भूखे हो, तो खा सकते हो.’
Big Breaking 🚨🚨🚨🚨
CONTROVERSIAL 🔴 🔴 🔴
A criminal complaint has been lodged against #PrakashRaj over remarks related to the #Ramayana on this video ⚠️⚠️⚠️
As per the complaint;
“He allegedly made funny controversial comments suggesting Rama was from the North while… pic.twitter.com/rLkG08D2Vu
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) April 17, 2026
उन्होंने आगे कहा कि-
“वो लोग खा ही रहे हैं कि तभी शूर्पणखा और रावण आ गए। शूर्पणखा काफी गुस्सा हो गई। उसने कहा-‘भैया, ये लोग फल खा रहे हैं।’ इस पर रावण ने कहा-‘वो लोग भूखे हैं, उन्हें खाने दो, हम बाद में बात करेंगे।’
खाने के बाद राम ने लक्ष्मण से कहा-‘अरे लकी!’ राम लक्ष्मण को लकी कहते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ आदिवासी (रावण-शूर्पणखा) आए हैं, इस पर रावण ने कहा-‘नहीं, हम ही मालिक हैं।’
‘रामायण’ की बात करते हुए उन्होंने कहा कि-
‘राम ने कहा कि हमने फ्रूट्स खाए हैं, तो हम पैसे भी देंगे. इस पर शूर्पणखा ने सब कैलकुलेट किया और कहा-‘2000 रुपये, विद GST।’ राम-लक्ष्मण ने कहा कि हमारे पास पैसे नहीं हैं। तो रावण ने उन्हें डिस्काउंट दिया। मगर उनके पास फिर भी पैसे नहीं थे तो रावण ने कहा-‘अगर डिस्काउंट देने के बाद भी तुम्हारे पास पैसे नहीं, तो तुम यहां टूरिस्ट नहीं. तुम यहां फल की खोज में आए थे और अब जब तुमने फल खा लिए, तो उसके बीज को प्लांट करो, पेड़ बनाओ और वापस जाओ।’
उन्होने कहा कि-
“किसी बैंक का मैनेजर बन कर हमें बीफ खाने से मत रोको। हम बीफ फेस्टिवल भी करेंगे। नॉर्थ के लोगों को साउथ में आकर काम करना चाहिए और वापस चले जाना चाहिए, उन्हें वन नेशन-वन इलेक्शन जैसी बातें नहीं करनी चाहिए।”
यह बयान उनका सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद से लोग उनकी जमकर जमकर आलोचना कर रहें हैं। साथ ही साथ उन्हें ‘वाराणसी’ फिल्म से हटाने की मांग कर रहें हैं, इस फिल्म में प्रकाश राज शिव भक्त के किरदार में है।
Also Read- Chahat Khanna on Conversion: इस्लाम धर्म कबूल करने को लेकर चाहत खन्ना का हैरान करने वाला बयान!
