Jugal Kishore Temple: इस जगह है मिनी वृंदावन धाम, विराजमान हैं जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र!

jugal-kishore-temple-panna-mini-vrindavan-jagannath-subhadra-balbhadra

Jugal Kishore Temple: इस जगह है मिनी वृंदावन धाम, विराजमान हैं जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र!

jugal kishore temple इस जगह है मिनी वृंदावन धाम विराजमान हैं  जगन्नाथ सुभद्रा और बलभद्र

Jugal Kishore Temple: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में भगवान जगन्नाथ स्वामी, उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का करीब 200 वर्ष पुराना मंदिर स्थित है। यह मंदिर पन्ना के धार्मिक और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक माना जाता है। Read More: Ashta Kali Mata Mandir Seoni: आष्टा माता मंदिर जो आज भी है अधूरा, भोजेश्वर महादेव जैसा है रहस्य!

मंदिर की स्थापना किसने करवाई...?

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना लगभग 200 वर्ष पहले हर प्रसाद राय साहब जू ने करवाई थी। उस समय वे तत्कालीन महाराज के दरबार में एक प्रमुख पद पर कार्यरत थे। मंदिर का निर्माण जुगल किशोर मंदिर प्रांगण की उत्तर दिशा में कराया गया था।

रथ यात्रा पर होता है विशेष अनुष्ठान....

हर वर्ष जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर इस मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य भंडारा आयोजित किया जाता है। हालांकि इस मंदिर की रथ यात्रा नहीं निकलती, लेकिन नगर के अन्य तीन प्रमुख मंदिरों — 1. बड़ा जगन्नाथ मंदिर 2. नन्हे दीवाले का जगन्नाथ मंदिर 3. हिंदूपथ महल के पास स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर — से रथ यात्राएं निकाली जाती हैं। पन्ना में वर्तमान में करीब 21 जगन्नाथ स्वामी मंदिर स्थापित हैं।

मंदिर के खुलने का समय....

पन्ना स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में प्रतिदिन तीनों समय पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जाता है। मंदिर सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक, दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक और रात 7:00 से 10:00 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहता है। यहां भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ विराजमान हैं। गर्भगृह में विराजित इन मूर्तियों की अद्भुत छटा भक्तों के मन को भक्ति भाव से भर देती है। गर्भगृह के बाहर गोस्वामी तुलसीदास जी की मूर्ति भी स्थापित है, जो मंदिर परिसर के धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक पवित्र बनाती है।

बुंदेलखंड का मिनी वृंदावन — पन्ना

पन्ना के जुगल किशोर मंदिर का निर्माण 1758 से 1778 के बीच हिंदूपथ नरेश द्वारा करवाया गया था। माना जाता है कि मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्ति वृंदावन से ओरछा के रास्ते लाकर स्थापित की गई थी। भगवान जुगल किशोर की बांसुरी पर हीरों की जड़ाई की गई है और उनकी पोशाक में बुंदेली कला की झलक देखने को मिलती है। मंदिर की सुंदर वास्तुकला और धार्मिक महत्ता के कारण पन्ना को आज “बुंदेलखंड का मिनी वृंदावन” कहा जाता है।

संबंधित सामग्री

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

राज्य

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।