
Love Letter: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. बीमारी का इलाज कराने आए 65 साल के एक बुजुर्ग का अस्पताल की लेडी डॉक्टर पर दिल आ गया. अपनी बीमारी के बारे में 25 साल की डॉक्टर को बुजुर्ग ने पत्र लिखा है। इसके बाद वह सन्न रह गई और पुलिस में शिकायत की है।
Love Letter: इसके बाद आरोपी और बीमार बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला इंदौर स्थित एक जन औषधि केंद्र का है। यहां एक बीमार बुजुर्ग इलाज करवाने आया था। उसका इलाज एक 25 साल की लेडी डॉक्टर कर रही थी।
Read More- Kamala harris : कमला हैरिस के लिए भारत के गांव में पूजा
Love Letter: इलाज के दौरान हुआ प्रेम रोग
इलाज के दौरान 65 साल के बुजुर्ग को प्रेम रोग हो गया है। 25 साल की महिला डॉक्टर पर उसका दिल आ गया। अपनी भावनाओं को उसने पत्र लिखकर व्यक्त किया। साथ ही सीधे लेडी डॉक्टर को शादी का प्रस्ताव दे दिया। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग टूटी-फूटी हिंदी में एक पत्र लिखा और लेडी डॉक्टर को कार रोककर दे दिया।
Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग
Love Letter: पहली नजर में आया दिल
इंदौर के सहयोगितागंज थाना क्षेत्र के एमवायएच अस्पताल के जन औषधि केंद्र का है। 65 वर्षीय बुजुर्ग इलाज के लिए पहली बार केंद्र पर आए थे, जहां उनकी मुलाकात 25 वर्षीय डॉक्टर से हुई। पहली ही नज़र में बुजुर्ग को डॉक्टर से प्यार हो गया और वे उनका पीछा करने लगे। एक बार तो बुजुर्ग ने हद पार करते हुए डॉक्टर की गाड़ी रोककर अपने प्यार का इजहार भी कर दिया।
पुलिस ने बुजुर्ग को किया अरेस्ट
इस घटना से परेशान होकर डॉक्टर ने पुलिस से मदद मांगी। सहयोगितागंज थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर बुजुर्ग के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.