Lok Sabha Election Result 2024:इंदौर में नोटा ने तोड़ा रिकॉर्ड, लोगों का सामने आया गुस्सा

lok-sabha-election-result-indore-me-nota-ne

Lok Sabha Election Result 2024:इंदौर में नोटा ने तोड़ा रिकॉर्ड, लोगों का सामने आया गुस्सा

By:

Ranu

lok sabha election result 2024इंदौर में नोटा ने तोड़ा रिकॉर्ड लोगों का सामने आया गुस्सा

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव की मतगणना में मध्य प्रदेश के इंदौर से आ रहे रुझान चौंकाने वाले हैं. कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के मैदान छोड़ने के बाद कांग्रेस ने यहां नोटा का प्रयोग करने की अपील की थी, जिसके लिए कांग्रेस ने एक मुहिम भी छेड़ रखी थी. आज सामने आ रहे रुझानों से अनुमान लगाया जा रहा है कि इंदौर में नोटा एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकता है. सुबह 10 बजे तक हुई गिनती के अनुसार, नोटा को 83,336 वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी 2,29,098 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं.

Read More- Stock Market: शेयर बाजार के नतीजे नापसंद!

Lok Sabha Election Result:कांग्रेस ने चलाया था अभियान

इंदौर में नोटा मुहिम छेड़ने के बाद कांग्रेस ने कांग्रेस (Congress) का दावा था कि इंदौर में "नोटा'' कम से कम दो लाख वोट हासिल करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करेगा. बता दें कि इंदौर में 13 मई को हुए मतदान में कुल 25.27 लाख मतदाताओं में से 61.75 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला था. वैसे तो इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, लेकिन राजनीति के स्थानीय समीकरणों के कारण मुख्य मुकाबला इंदौर के वर्तमान सांसद और मौजूदा बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी और कांग्रेस समर्थित "नोटा'' के बीच है.

Read More- Babar Azam 2024: पाकिस्तानी कप्तान हैं “नाकाम” भाई? इस एक्ट्रेस ने कह दी बड़ी बात

Lok Sabha Election Result: NOTA के नाम है ये रिकॉर्ड

नोटा के नाम अब तक 51,660 वोट मिलने का रिकॉर्ड है. बता दें कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 'नोटा' को बिहार की गोपालगंज सीट पर सर्वाधिक वोट मिले थे. तब इस क्षेत्र के 51,660 मतदाताओं ने 'नोटा' का विकल्प चुना था और 'नोटा' को कुल मतों में से करीब पांच प्रतिशत वोट मिले थे.लेकिन अब ये रिकॉर्ड भि टूट गया है.

https://youtube.com/shorts/CChqkqA50X0?feature=share

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।