Holi Skin Care Tips: रंग खेलने से पहले जान लें कैसें करें स्किन की सुरक्षा?

skin-care-tips-for-holi-festival-celebration

Holi Skin Care Tips: रंग खेलने से पहले जान लें कैसें करें स्किन की सुरक्षा?

holi skin care tips रंग खेलने से पहले जान लें कैसें करें स्किन की सुरक्षा

Holi Skin Care Tips: होली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। इस त्योहार को लेकर सब लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन होली खेलने से पहले रंगो से होने वाली एलर्जी का डर बना रहता हैं। कहीं कोई ऐसा रंग न लगा दें, जिससे हमारी स्किन खराब हो जाए।

होली का त्योहार रंगों, मस्ती और खुशियों से भरा होता है, लेकिन कृत्रिम रंगों में मौजूद केमिकल्स से स्किन को नुकसान हो सकता है। अगर सही देखभाल न की जाए, तो खुजली, रैशेज, ड्रायनेस और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। आज हम रंग से अपने स्किन की देखभाल कैसे करें और कलर कैसे हटाए इसके बारें आज हम बताएंगे। आइए जानें...

होली खेलने से पहले जरूरी स्टेप्स करें फॉलो

नारियल या सरसों का तेल लगाएं

रंगों से बचाव के लिए सबसे आसान तरीका है स्किन पर कोई भी कोल्ड-प्रेस्ड तेल लगाना। नारियल, सरसों, जैतून या बादाम का तेल स्किन पर एक सुरक्षा कवच बनाता है और रंगों को त्वचा में गहराई तक जाने से रोकता है।

[caption id="attachment_136061" align="alignnone" width="1848"]Holi Skin Care Tips Holi Skin Care Tips[/caption]

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें

अगर आपकी स्किन ऑयली नहीं है तो नारियल तेल की जगह कोई अच्छा मॉइस्चराइज़र या एलोवेरा जेल लगाएं। यह स्किन को ड्राय होने से बचाएगा और हानिकारक रंगों से सुरक्षा प्रदान करेगा।

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

अगर आप दिन में होली खेलने जा रहे हैं तो 30 SPF या उससे ज्यादा का सनस्क्रीन लगाना न भूलें। यह न केवल रंगों से, बल्कि तेज धूप से भी स्किन को सुरक्षित रखेगा।

नेचुरल स्क्रब से एक्सफोलिएट करें

होली से एक दिन पहले हल्का स्क्रब करें ताकि डेड स्किन हट जाए और रंग आसानी से स्किन पर टिके बिना उतर जाए।

लिप बाम लगाना न भूलें

होली के दौरान होंठ जल्दी सूख जाते हैं, इसलिए होली से पहले लिप बाम या वैसलीन जरूर लगाएं।

होली के बाद स्किन में एलर्जी या रैशेज़ हो जाए तो क्या करें?
1. एलोवेरा जेल तुरंत राहत के लिए एलोवेरा जेल लगाएं। 2. दही और हल्दी का पेस्ट स्किन पर एंटी-बैक्टीरियल असर डालता है और जलन कम करता है। 3. जलन और रैशेज़ को कम करने के लिए प्रभावित हिस्से पर बर्फ लगाएं। 4. कोकोनट ऑयल ड्रायनेस और खुजली को दूर करने में मदद करता है। 5. अगर समस्या ज्यादा हो तो स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर से सलाह से संपर्क करें।

संबंधित सामग्री

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की नई शुरुआत हुई, जिससे लाखों लोगों को नई आशा मिली है।

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी ने कृषि इनोवेशन और नए कृषि विज्ञान केंद्रों के महत्व पर जोर दिया।

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

उत्तराखंड

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

मसूरी में गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सभी बचाव एजेंसियों ने भाग लिया।

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

लाइफ स्टाइल

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

जेल नेल आर्ट्स से जुड़े खतरों के बारे में डॉ. चांदनी जैन गुप्ता ने चेतावनी दी है, जिसमें कमजोर नाखून, स्किन कैंसर और इंफेक्शन का रिस्क शामिल है।

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ.  यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्य प्रदेश

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ. यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 अप्रैल को रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगे, जहाँ वे प्रदेश के विकास और जनकल्याण पर चर्चा करेंगे।