Navratri 2025 Lehenga Tips: लहंगा पहनते वक्त की ये गलतियां आपके डांडिया डांस को कर सकती हैं खराब!

navratri-2025-lehenga-mistakes-dandiya-garba-tips

Navratri 2025 Lehenga Tips: लहंगा पहनते वक्त की ये गलतियां आपके डांडिया डांस को कर सकती हैं खराब!

navratri 2025 lehenga tips लहंगा पहनते वक्त की ये गलतियां आपके डांडिया डांस को कर सकती हैं खराब

Navratri 2025 Lehenga Tips: हिंदु धर्म में हर महिने कोई न कोई त्योहार जरुर होता है, अब शारदीय नवरात्रि जल्द ही शुरु होने वाली है, और नवरात्रि के शुरु होते ही चारों ओर उत्सव का माहौल छा जाता है। मां दुर्गा की आराधना, भव्य पंडाल, और रातभर चलने वाला गरबा-डांडिया—इन सबके बिना नवरात्रि अधूरी मानी जाती है। Read More: Onion Juice Benefits for Hair: बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने तक फायदेमंद हैं इस चीज का रस! महिलाएं खासतौर पर इस मौके पर खूबसूरत लहंगा पहनकर गरबा और डांडिया में हिस्सा लेती हैं। लेकिन अक्सर छोटी-छोटी गलतियां आपके डांस मूव्स और एंजॉयमेंट में बाधा डाल सकती हैं। अगर आप चाहती हैं कि डांडिया नाइट का मजा दोगुना हो तो लहंगा पहनते वक्त इन बातों का खास ध्यान रखें।

लहंगा ज्यादा भारी न पहने...

गरबा और डांडिया घंटों चलते हैं। ऐसे में अगर आपने बहुत हैवी और एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना है तो डांस करना मुश्किल हो जाएगा। भारी लहंगा आपको थका सकता है और डांस मूव्स में भी दिक्कत पैदा कर सकता है। बेहतर होगा कि आप हल्के वजन वाला लहंगा चुनें, जो देखने में आकर्षक तो लगे लेकिन पहनने में आरामदायक हो।

फैब्रिक का करें सही चुनाव...

लहंगे का फैब्रिक चुनते वक्त सिर्फ ट्रेंड ही नहीं, बल्कि उसकी मजबूती पर भी ध्यान दें। 1. टिश्यू, ऑर्गेंजा और शिफॉन जैसे फैब्रिक भले ही ट्रेंड में हों, लेकिन ये बेहद नाजुक होते हैं। 2. डांस करते समय इनका धागा खिंच सकता है या कपड़ा फट सकता है। इसलिए कॉटन सिल्क, जॉर्जेट या साटन जैसे फैब्रिक चुनना बेहतर रहेगा। ये फैब्रिक हल्के, टिकाऊ और डांस के लिए एकदम सही रहते हैं।

लेंथ का सही चुनाव...

अधिकतर मौकों पर लहंगा फ्लोर-लेंथ यानी ज़मीन तक का पहना जाता है। लेकिन गरबा या डांडिया नाइट के लिए यह विकल्प बिल्कुल सही नहीं है। 1. फ्लोर-लेंथ लहंगे से डांस करते वक्त पैर फंस सकते हैं और आप गिर भी सकती हैं। 2. सबसे अच्छा रहेगा अगर लहंगे की लंबाई एंकल-लेंथ यानी टखनों तक हो। इससे आप न केवल आसानी से डांस कर पाएंगी बल्कि आपका लुक भी ग्रेसफुल लगेगा।

दुपट्टे को पिनअप करना न भूलें....

डांडिया और गरबा जैसे नृत्यों में लगातार मूवमेंट होता है। अगर आपने दुपट्टा फ्री स्टाइल में लिया है तो वह बार-बार गिर सकता है और डांस में बाधा डाल सकता है। 1. दुपट्टे की प्लेट्स बनाकर उसे दाएं कंधे पर पिनअप करें। 2. बाएं तरफ का सिरा घुमाकर कमर पर पिनअप करें। इस तरह दुपट्टा बिल्कुल भी नहीं फिसलेगा और आप बेफिक्र होकर डांस का मजा ले पाएंगी।

डांडिया-गरबा नाइट को यादगार बनाने के टिप्स...

1. लहंगे के साथ हल्के और आरामदायक ज्वेलरी कैरी करें ताकि डांस में रुकावट न आए। 2. फुटवियर हमेशा फ्लैट या आरामदायक होना चाहिए। हाई हील्स डांस में परेशानी बढ़ा सकती हैं। 3. मेकअप लाइट और लॉन्ग-लास्टिंग रखें ताकि पसीना आने पर भी आपका चेहरा फ्रेश लगे। 4. हेयरस्टाइल ऐसी बनाएं जो लंबे समय तक टिके, जैसे जूड़ा या ब्रेडेड स्टाइल। 5. पानी और एनर्जी ड्रिंक साथ रखें ताकि लंबे समय तक डांस करने के बाद भी एनर्जी बनी रहे।      

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।