Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

identifying-real-and-fake-mawa

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

identifying realfake mawa क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा तो पहले पढ़ लें ये खबर

Identifying Real and fake Mawa: हिन्दू धर्म में हर त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाते है। लेकिन जैसे ही कोई त्योहार आता है। तो बाजार में खाने-पीने की चीजों में मिलावट की भरमार हो जाती है। होली के मौके पर लोग गुझिया और अन्य मिठाइयां बनाने के लिए मावा (खोया) खरीदते हैं, लेकिन इसमें भी अक्सर मिलावट की जाती है। लोकल दुकानों से खरीदते समय विशेष सतर्कता बरतें। अगर आप मावा खरीद रहे हैं, तो यहां बताए गए तरीकों से असली और नकली की जांच जरूर करें।

मिलावटी मावा के खतरें

त्योहारों के समय बाजार में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां उपलब्ध होती हैं, जिनमें से कई खोये से तैयार की जाती हैं। होली नजदीक है, इसलिए खोये वाली मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। लेकिन अधिक मुनाफे के चक्कर में दुकानदार खोये में मिलावट कर देते हैं। कम लागत में ज्यादा कमाई का यह धंधा तेजी से फैल रहा है। मिलावटी खोया खाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है, जैसे पाचन संबंधी समस्याएं, पेट दर्द, उल्टी, दस्त या यहां तक कि फूड पॉइजनिंग।नकली मावा को केमिकल्स, घटिया दूध, सफेद पाउडर, सिंथेटिक मिल्क, स्टार्च या यहां तक कि डिटर्जेंट मिलाकर बनाया जाता है। लोग इसे असली समझकर खरीद लेते हैं और बाद में बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए, खरीदने से पहले या इस्तेमाल करने से पहले जांच जरूरी है।

असली और नकली मावा की पहचान के आसान तरीके

अगर आपने बाजार से खुला मावा खरीदा है और गुझिया बनाने जा रहे हैं, तो पहले इन सरल ट्रिक्स से इसकी जांच करें। ये तरीके घर पर आसानी से अपनाए जा सकते हैं-

हाथ से मसलकर देखें

मावा को हाथों से मसलकर देखें। अगर यह मुलायम और चिकना लगे, तो असली हो सकता है। लेकिन अगर सख्त, कड़ा या चिपचिपा महसूस हो, तो मिलावट की संभावना है।

स्वाद से करें पहचान

थोड़ा सा मावा चखकर देखें। असली मावा का स्वाद दूध जैसा मीठा और ताजा होता है। नकली मावा कड़वा या फीका लग सकता है।

पानी में घोलकर करें टेस्ट

एक छोटा टुकड़ा मावा लेकर पानी में डालें। अगर यह धीरे-धीरे घुल जाए और पानी दूध जैसा दिखे, तो असली है। लेकिन अगर पानी बहुत ज्यादा सफेद और गाढ़ा हो जाए, तो नकली मावा है।

जलाकर जांचें

मावा का छोटा टुकड़ा गैस पर जलाएं। अगर जलने पर दूध जैसी खुशबू आए, तो असली है। नकली मावा से प्लास्टिक या केमिकल जैसी गंध आ सकती है।

स्टार्च की जांच के लिए आयोडीन टेस्ट

एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें आयोडीन की कुछ बूंदें डालें। अब मावा का टुकड़ा डालकर देखें। अगर यह नीला हो जाए, तो स्टार्च की मिलावट है।

रंग और बनावट से पहचानें

असली मावा का रंग हल्का क्रीमी या ऑफ-वाइट होता है और छूने पर दरदरा लगता है। नकली मावा बहुत चमकीला सफेद और अत्यधिक चिकना दिखता है।

 

संबंधित सामग्री

Rihanna 2nd tour in India: सिंगर रिहाना का भारत में दूसरा दौरा, पैपाराजी को दिया फ्लाइंग किस

मनोरंजन

Rihanna 2nd tour in India: सिंगर रिहाना का भारत में दूसरा दौरा, पैपाराजी को दिया फ्लाइंग किस

Rihanna lands in Mumbai on her private jet, welcomed warmly by fans and paparazzi. She is in India to attend a beauty brand event.

आखिरी सांस तक लड़ी पीड़िता,मौत के बाद हत्या के खुले कई राज

देश-विदेश

आखिरी सांस तक लड़ी पीड़िता,मौत के बाद हत्या के खुले कई राज

साउथ दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या में नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।

Sachin Tendulkar 53th Birthday: सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन आज, जानिए उनके रिकॉर्ड्स...

खेल

Sachin Tendulkar 53th Birthday: सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन आज, जानिए उनके रिकॉर्ड्स...

Indian cricket icon Sachin Tendulkar celebrates his 53rd birthday, remembered for his record-breaking international career and earning the Bharat Ratna.

उज्जैन में पुलिस ने पति-पत्नी को फंदे से उतारकर बचाई जान, व्हाट्सएप स्टेटस से मिली सूचना

मध्य प्रदेश

उज्जैन में पुलिस ने पति-पत्नी को फंदे से उतारकर बचाई जान, व्हाट्सएप स्टेटस से मिली सूचना

उज्जैन में पति-पत्नी ने आत्महत्या की कोशिश की, व्हाट्सएप स्टेटस से मिली सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों की जान बचाई।

आज होगा RCB और GT के बीच मुकाबला, क्या फिर टॉप 1 पर पहुंच पाएगी RCB?

खेल

आज होगा RCB और GT के बीच मुकाबला, क्या फिर टॉप 1 पर पहुंच पाएगी RCB?

In IPL 2026, RCB and GT will face off in their 7th match. Both teams have equal wins in their past encounters, making this an eagerly awaited match.