Healthy Fruits in Monsoon: मानसून में खाएं ये बेहतरीन 8 फल, सेहत होगी दुरुस्त!

healthy-fruits-in-monsoon

Healthy Fruits in Monsoon: मानसून में खाएं ये बेहतरीन 8 फल, सेहत होगी दुरुस्त!

healthy fruits in monsoon मानसून में खाएं ये बेहतरीन 8 फल सेहत होगी दुरुस्त

Healthy Fruits in Monsoon: मानसून के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए कुछ फल खाना बेहद फायदेमंद होता है। ये फल न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। इस मौसम में शरीर को ठंडक और ताजगी के साथ-साथ पोषण की भी जरूरत होती है, इसलिए इन 8 फलों को अपने आहार में जरूर शामिल करें... Read More: Tuberculosis Symptoms and Treatment: क्षय रोग क्या है? जानिए कारण, लक्षण और इलाज…

जाने कौन से फल मानसून में फायदेमंद...

पपीता

पाचन के लिए पपीता बेहद फायदेमंद होता है, इसमें विटामिन A और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। [caption id="attachment_60627" align="alignnone" width="300"]eat papaya eat papaya[/caption]

केला

पाचन के लिए केला बहुत अच्छा फल है। इसमें पोटेशियम और विटामिन B6 प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो ऊर्जा बढ़ाने और ह्रदय स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।

जामुन

इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन c से भरपूर होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी सहायक होता है।

लीची

लीची विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है, जो त्वचा और समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। यह शरीर को हाइड्रेट रखती है और ठंडक प्रदान करती है।

आलूबुखारा

इसमें फाइबर और विटामिन C होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। यह कब्ज से बचाने में भी मदद करता है।

नाशपाती

नाशपाती में फाइबर और विटामिन सी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पाचन में सहायक होता है। यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

अनार

अनार में भरपूर फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी है।

सेब

सेब में फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है, जो पाचन को सुधारता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही, सेब खाने से त्वचा भी निखरती है।

बारिश में फल खाते समय इन बातों का रखें ध्यान...

1. फलों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं, ताकि उन पर जमी धूल, मिट्टी या कीटाणु हट जाएं। 2. कटे हुए फल ज्यादा देर तक न रखें, क्योंकि नमी में जल्दी खराब हो सकते हैं। 3. सीजनल और लोकल फल ही चुनें, जिससे ताजगी और पोषण दोनों मिलें। 4. फलों को खाने का सबसे अच्छा समय सुबह या दोपहर का होता है – जब पाचन शक्ति सबसे बेहतर रहती है।  

संबंधित सामग्री

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया मिसाइल अटैक,  7 मौत, सैनिकों की मौत का बदला

देश-विदेश

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया मिसाइल अटैक, 7 मौत, सैनिकों की मौत का बदला

कुनार, अफगानिस्तान में पाकिस्तान के मिसाइल हमले में 7 मौतें, 75 घायल। पाकिस्तान ने हमले के आरोपों को खारिज किया।

CM योगी ने की 1 लाख नई पुलिस भर्तियों की घोषणा, 936 रेडियो ऑपरेटर को जॉइनिंग लेटर बांटे

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने की 1 लाख नई पुलिस भर्तियों की घोषणा, 936 रेडियो ऑपरेटर को जॉइनिंग लेटर बांटे

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की 1 लाख नई पुलिस भर्तियों की घोषणा, होमगार्ड, सिविल पुलिस, और एसआई के पदों पर भर्ती होगी।

Yuzi की प्रीति जिंटा से डिमांड-

खेल

Yuzi की प्रीति जिंटा से डिमांड- 'एक मैच में ओपनिंग मिल जाए', एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जबाव

During IPL 2026, Yuzvendra Chahal humorously asked Preity Zinta for a chance to open the batting, sparking lively exchanges on social media.

कोरबा: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़

कोरबा: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक में जा घुसी।

चार धाम यात्रा के दौरान बढ़ी अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई

उत्तराखंड

चार धाम यात्रा के दौरान बढ़ी अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई

चार धाम यात्रा शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है, लेकिन यह कार्रवाई केवल ठेली रेहड़ी वालों पर ही केंद्रित है।