Benefits OF Makhana: इस तरह से खाएंगे मखाना तो वजन घटाने से लेकर मिलेंगे कई चमत्कारी फायदे!

benefits-of-makhana-for-weight-loss-and-health

Benefits OF Makhana: इस तरह से खाएंगे मखाना तो वजन घटाने से लेकर मिलेंगे कई चमत्कारी फायदे!

benefits of makhana इस तरह से खाएंगे मखाना तो वजन घटाने से लेकर मिलेंगे कई चमत्कारी फायदे

Benefits OF Makhana: भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक खाद्य पदार्थों में से एक है मखाना, जिसे फॉक्स नट्स या कमल के बीज (Lotus Seeds) भी कहा जाता है। देखने में छोटा और हल्का लगने वाला यह खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद शक्तिशाली और लाभकारी है। मखाना एक हेल्दी स्नैक है, यह लोफैट फूड है। यह डायबिटीज, सूजन, वजन घटाने, पाचन, एनीमिया और पीसीओएस जैसी स्थितियों में फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे की मखाना कैसे और कब खाना चाहिए, इसको खाने से क्या लाभ होते हैं। Read More: RR vs PBKS Toss: पंजाब ने चुनी बल्लेबाजी, राजस्थान टीम में संजू सैमसन की वापसी..

मखाना के पोषक तत्व...

मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर (रेशा, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, एंटीऑक्सिडेंट्स, कार्बोहाइड्रेट्स (कम मात्रा में), सोडियम (न्यूट्रल स्तर पर) तत्व पाए जाते हैं।यह एक लो-फैट, लो-कैलोरी और हाई-न्यूट्रिशन स्नैक है जो वज़न कम करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनता है।

जानिए मखाना खाने के फायदे..

वजन घटाने में सहायक..

मखाना कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला खाद्य पदार्थ है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

दिल के लिए फायदेमंद..

मखाना में एंटीऑक्सिडेंट्स और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में सहायक होता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है।

डायबिटीज में लाभकारी..

मखाने में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ने देता। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक सुरक्षित और हेल्दी स्नैक हो सकता है।

हड्डियों को बनाएं मजबूत..

कैल्शियम से भरपूर मखाना हड्डियों को मज़बूती देता है। बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव के लिए मखाना लाभकारी माना जाता है।

किडनी के लिए लाभदायक...

मखाना डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है और पेशाब से जुड़े विकारों को भी दूर करने में मदद करता है।

प्रजनन स्वास्थ्य के लिए उपयोगी..

आयुर्वेद के अनुसार मखाना पुरुषों और महिलाओं दोनों के प्रजनन स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है। यह स्पर्म काउंट बढ़ाने और महिलाओं की फर्टिलिटी में सुधार लाने के लिए जाना जाता है।

मानसिक तनाव और अनिद्रा में राहत..

मखाना में मौजूद अमीनो एसिड्स और मैग्नीशियम मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह नींद को बेहतर बनाने और स्ट्रेस को कम करने में भी सहायक है।

मखाना खाने का सही समय..

1. सुबह खाली पेट..

एक मुट्ठी मखाना सुबह खाली पेट खाना शरीर को एनर्जी देने और पाचन में मदद करने के लिए अच्छा होता है।

2. नाश्ते में..

आप इसे भूनकर या दूध के साथ खा सकते हैं। यह दिन की शुरुआत के लिए एक हेल्दी विकल्प है।

3. शाम के स्नैक्स में..

जिन्हें दिन के बीच में भूख लगती है, वे चाय के साथ तले-भुने विकल्पों की जगह भुना हुआ मखाना खा सकते हैं।

4. रात को सोने से पहले..

थोड़ी मात्रा में मखाना रात को भी खाया जा सकता है, खासकर अगर आप अनिद्रा या मानसिक तनाव से जूझ रहे हों। दूध में मिलाकर लेने से यह और ज्यादा असरकारक होता है।

कैसे करें मखाने का सेवन?

1. भूनकर

यह सबसे आम और सरल तरीका है। घी या हल्का तेल लगाकर मखाने को भून लें और ऊपर से काला नमक या चाट मसाला छिड़कें।

2. खीर बनाकर

मखाने की खीर स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। दूध, सूखे मेवे और थोड़ी सी चीनी के साथ बनाएं।

3. सब्जी या करी में

कुछ लोग मखाने को पनीर या आलू की सब्जी में डालकर भी खाते हैं।

4. ड्रायफ्रूट मिक्स में

मखाने को बादाम, काजू, किशमिश आदि के साथ मिलाकर हेल्दी ड्रायफ्रूट मिक्स तैयार किया जा सकता है।

विशेषज्ञों की राय...

डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट्स का मानना है कि मखाना एक “सुपरफूड” है जिसे नियमित आहार में शामिल किया जा सकता है। लेकिन इसकी मात्रा सीमित होनी चाहिए — दिन में लगभग 30–50 ग्राम (एक मुट्ठी) मखाना पर्याप्त होता है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।