सावन व्रत में ट्राई करें साबूदाने का डोसा ,आइए जानते हैं इसकी रेसिपी ।

साबूदाना डोसा रेसिपी

सावन व्रत में ट्राई करें साबूदाने का डोसा ,आइए जानते हैं इसकी रेसिपी ।

सावन के पवित्र महीने में साबूदाना डोसा की रेसिपी ट्राई करें, जो है क्रिस्पी और स्वाद में लाजवाब।

सावन व्रत में ट्राई करें साबूदाने का डोसा आइए जानते हैं इसकी रेसिपी ।

सावन का पवित्र महीना चल रहा है और इस समय बहुत से लोग सोमवार का व्रत करते हैं। व्रत खोलने के बाद फलाहारी के किए साबूदाना सबसे लोकप्रिय व्यंजन है। लेकिन क्या आप भी व्रत में हर बार साबूदाना खिचड़ी खाकर हो गए हैं बोर? इस बार नाश्ते में ट्राई करें साबूदाना डोसा। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह डोसा स्वाद में भी लाजवाब लगता है और इसे व्रत में खाई जाने वाली सामान्य सामग्री से आसानी से बनाया जा सकता है।आइए जानते हैं इसकी रेसिपी ।

साबूदाने का डोसा सामग्री

साबूदाना-1 कप
आलू-2 उबले हुए
कुट्टू या राजगीरा का आटा-2-3 बड़े चम्मच
हरी मिर्च-2 बारीक कटी हुई
जीरा-1 छोटा चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया-थोड़ा सा
सेंधा नमक-स्वादानुसार
थोड़ा सा पानी
डोसा सेंकने के लिए घी

विधि

सबसे पहले साबूदाने को अच्छी तरह धोकर 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। साबूदाना अच्छी तरह नरम हो जाए तो उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें। इसके बाद साबूदाने को हल्का दरदरा पीस लें।
अब एक बड़े बर्तन में पिसा हुआ साबूदाना और उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश करके मिलाएं। इसमें कुट्टू या राजगीरा का आटा, हरी मिर्च, जीरा, हरा धनिया और सेंधा नमक डालें।
सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें और डोसे जैसा घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि घोल बहुत ज्यादा पतला न हो।
अब तवे को अच्छी तरह गर्म करें और उस पर थोड़ा घी लगाएं। गर्म तवे पर साबूदाने का घोल डालकर धीरे-धीरे गोल आकार में फैलाएं।
इसे मध्यम आंच पर तब तक सेंकें, जब तक नीचे की तरफ से डोसा सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाए। इसके बाद सावधानी से पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें।
तैयार साबूदाना डोसे को गरमा-गरम ही परोसें। इसके साथ व्रत वाली हरी चटनी, मूंगफली की चटनी या दही का स्वाद लिया जा सकता है। अगर आपको डोसा ज्यादा क्रिस्पी पसंद है, तो घोल को तवे पर बहुत मोटा न फैलाएं और डोसे को मध्यम आंच पर अच्छी तरह पकने दें।

इस तरह साबूदाने से बनी खिचड़ी से हटकर आपको व्रत में एक नया और स्वादिष्ट नाश्ता मिल जाएगा।

संबंधित सामग्री

सावन व्रत के लिए सिर्फ आलू और एक कप साबूदाना से बनाएं ढेर सारे चिप्स 

लाइफ स्टाइल

सावन व्रत के लिए सिर्फ आलू और एक कप साबूदाना से बनाएं ढेर सारे चिप्स 

साबूदाना और आलू से बने चिप्स की रेसिपी जो सावन व्रत और नवरात्रि के लिए उपयुक्त है। यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी और स्टोर करने में आसान है।

सावन व्रत में रोज बनाएं नई फलाहारी डिश,देखें 10 आसान रेसिपी 

लाइफ स्टाइल

सावन व्रत में रोज बनाएं नई फलाहारी डिश,देखें 10 आसान रेसिपी 

सावन महीने के व्रत के दौरान विविध और पौष्टिक भोजन विकल्पों की तलाश है? यहां 10 फलाहारी व्यंजन दिए गए हैं जो स्वाद और स्वास्थ्य दोनों प्रदान करते हैं।

सावन आज से , शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का महत्व और कब है सावन शिवरात्रि जानिए 

सनातन

सावन आज से , शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का महत्व और कब है सावन शिवरात्रि जानिए 

सावन के पावन महीने की शुरुआत आज से हुई, जिसमें भगवान शिव की विशेष पूजा होती है। इस माह में जल, बेलपत्र, दूध अर्पित करने का विशेष महत्व है।