मेकअप टिप्स बारिश के मौसम में

बारिश में बार-बार खराब हो जाता है मेकअप? तो ये आसान ट्रिक्स रखेंगी पूरे दिन फ्रेश लुक

बारिश के मौसम में मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए सही तकनीक और उत्पादों का चयन महत्वपूर्ण है। जानिए आसान और असरदार ब्यूटी टिप्स।

By : सोनिया रायकवार
बारिश में बार-बार खराब हो जाता है मेकअप? तो ये आसान ट्रिक्स रखेंगी पूरे दिन फ्रेश लुक

बारिश का मौसम जहां ठंडी फुहारों और हरियाली की सौगात लेकर आता है, वहीं बढ़ी हुई नमी और पसीना मेकअप को जल्दी खराब कर देते हैं। अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि केवल महंगे वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स ही इस समस्या का समाधान हैं, जबकि सच यह है कि सही मेकअप तकनीक और कुछ आसान ब्यूटी टिप्स अपनाकर सामान्य प्रोडक्ट्स से भी मेकअप लुक को लॉन्ग-लास्टिंग बनाया जा सकता है। अगर आप चाहती हैं कि बारिश, उमस और पसीने के बावजूद आपका मेकअप सुबह से शाम तक फ्रेश और ग्लोइंग बना रहे, तो इन आसान और असरदार टिप्स को अपनी ब्यूटी रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं।

स्किन प्रेप, आइसिंग का कमाल

मेकअप की शुरुआत हमेशा स्किन प्रेप से करें।
चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से अच्छी तरह साफ करें, ताकि ऑयल और गंदगी हट जाए।
इसके बाद कूलिंग टोनर या गुलाब जल का इस्तेमाल करें, जिससे स्किन को ताजगी मिले।
फिर ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि स्किन हाइड्रेट तो रहे, लेकिन चिपचिपी न हो।
इसके बाद 3-5 मिनट की आइसिंग करें।
आइसिंग स्किन के पोर्स को टाइट करती है।
मेकअप को लंबे समय तक टिकाने में मदद करती है, खासकर उमस भरे मौसम में।

प्राइमर और हल्का बेस

अब त्वचा पर सिलिकॉन-बेस्ड प्राइमर लगाएं, खासकर टी-जोन (माथा, नाक और ठोड़ी) पर, जहां मेकअप जल्दी खराब होता है।
यह स्किन की सतह को स्मूद बनाकर फाउंडेशन को बेहतर तरीके से सेट करता है।
इसके बाद हल्का बेस चुनें।
दिन के समय बीबी क्रीम या टिंटेड मॉइस्चराइजर बेहतर रहेगा।
भारी फाउंडेशन और ज्यादा लेयरिंग से बचें, क्योंकि यह नमी में पिघलकर पैची लुक देता है।
ब्लेंडिंग के लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें।

कंसीलर और पाउडर अहम

कंसीलर का उपयोग बहुत सीमित मात्रा में करें और केवल उन्हीं जगहों पर लगाएं, जहां जरूरत हो, जैसे अंडर-आई एरिया या दाग-धब्बों पर।
ज्यादा कंसीलर लगाने से क्रीजिंग हो जाती है।
इसे तुरंत ट्रांसलूसेंट पाउडर से सेट करें, ताकि यह जगह पर लॉक हो जाए।
हल्का सेटिंग पाउडर पूरे चेहरे पर भी लगाया जा सकता है, ताकि ऑयल कंट्रोल में रहे और मेकअप ज्यादा देर तक फ्रेश दिखे।

फाइनल सेटिंग

इस मौसम वाटरप्रूफ मस्कारा, काजल और आईलाइनर का ही इस्तेमाल करें।
क्रीम बेस्ड ब्लश और ब्रॉन्जर से बचें, इसकी जगह लिक्विड या टिंटेड प्रोडक्ट्स चुनें।
अंत में एक अच्छा सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं, जो पूरे मेकअप को लॉक करेगा।
साथ ही टच-अप के लिए कॉम्पैक्ट पाउडर और मिनी सेटिंग स्प्रे पास रखें, ताकि जरूरत होने पर मेकअप सेट किया जा सके।

सही तरीका अपनाएं

मेकअप आर्टिस्ट के मुताबिक नॉर्मल मेकअप को वाटरप्रूफ बनाने के लिए सबसे पहले ऑयल-फ्री प्राइमर लगाएं, फिर लॉन्ग-वेयर फाउंडेशन और कंसीलर को हल्के हाथों से ब्लेंड करें। क्रीम प्रोडक्ट्स पर हल्का ट्रांसलूसेंट पाउडर सेट करें। इसके बाद वाटरप्रूफ आईलाइनर, मस्कारा और ट्रांसफर-प्रूफ लिपस्टिक चुनें। अंत में पूरे चेहरे पर अच्छी गुणवत्ता वाला सेटिंग स्प्रे लगाएं। इससे मेकअप पसीने, नमी और हल्की बारिश में भी लंबे समय तक टिकता है और ताजा दिखता है।

संबंधित सामग्री

हरतालिका तीज से पहले घर बैठे करें ये ब्यूटी केयर, चेहरे पर दिखेगा नेचुरल ग्लो

हरतालिका तीज से पहले घर बैठे करें ये ब्यूटी केयर, चेहरे पर दिखेगा नेचुरल ग्लो

हरतालिका तीज पर महिलाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए सिंपल ब्यूटी केयर रूटीन अपनाती हैं। इसमें क्लीनिंग, मॉइश्चराइजिंग, एक्सफोलिएशन शामिल है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर